Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत की गति से बढ़ी देश की जीडीपी
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में 13.5 प्रतिशत की गति से बढ़ी देश की जीडीपी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही 1 अप्रैल से 30 जून 2022 तक भारत का सकल घरेलू उत्पाद 13.5 प्रतिशत रहा. हालांकि यह भारतीय रिजर्व बैंक के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 16.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के अनुमान से कम है. हालांकि अनुमानों से कम ग्रोथ के बावजूद राहत ये है कि आंकड़े डबल डिजिट में ही हैं और जून तिमाही की ग्रोथ एक साल में सबसे अधिक रही है.

     

    वहीं पिछले साल की जून तिमाही में अर्थव्यवस्था 8.4 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी. तीसरी तिमाही में इसमें सुस्ती देखने को मिली और ग्रोथ 5.4 प्रतिशत पर और नीचे फिसल गई. चौथी तिमाही में इसमें और गिरावट दर्ज हुआ और ये 4.1 प्रतिशत पर आ गई. इस साल की जून तिमाही में ग्रोथ एक बार फिर 10 प्रतिशत के पार पहुंच गई है.

     

    आंकड़ों के अनुसार तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर 4.8 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ा है. वहीं कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 16.8 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. तिमाही की सबसे अहम बात निजी खपत का बढ़ना है. तिमाही के दौरान इसमें 26 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है.

     

    पहली तिमाही में रियल जीडीपी 36.85 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. जो कि एक साल पहले 32.46 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर थी. जो कि 13.5 प्रतिशत ग्रोथ के बराबर है. भारत की ये ग्रोथ का आंकड़ा इसलिए भी अहम है, क्योंकि पहली तिमाही के दौरान चीन की वृद्धि दर सिर्फ 0.4 प्रतिशत रही है. तिमाही के दौरान कृषि सेक्टर की ग्रोथ 4.5 प्रतिशत रही है, इलेक्ट्रिसिटी ग्रोथ 14.7 प्रतिशत पर है.

     

    जानकारों के अनुसार ग्रोथ डबल डिजिट में भले रही हो लेकिन कई अनुमानों के मुकाबले ये आंकड़े कम रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी रिपोर्ट में 15.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया था. वहीं भारतीय रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में अपनी मौद्रिक नीति संबंधी बैठक में कहा था कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर करीब 16.2 प्रतिशत रहने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरोपों से आहत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना करेंगे आप नेताओं पर कानूनी कार्यवाही
    Next Article बिहार दौरे पर केसीआर का बयान: नीतीश जी के साथ बनी सहमति, उखाड़ फेंकेंगे बीजेपी सरकार

    Related Posts

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    June 22, 2026

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    June 22, 2026

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी

    जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.