Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट, जानें क्या है इसकी वजह
    Breaking News Business Headlines

    बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट, जानें क्या है इसकी वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बिटकॉइन छह महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. निवेशक जोखिम भरे दांव से दूर जा रहे हैं जिसकी वजह से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में बिकवाली हावी है. सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, जो 24 जुलाई, 2021 के बाद से 33,863 डॉलर के निचले स्तर पर कारोबार कर रही है, में पिछले सात दिनों में लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट हुई है. वहीं, altcoin में भी भारी गिरावट रही. Ethereum में 31 प्रतिशत से ज्यादा और Binance Coin में 28 प्रतिशत की गिरावट रही. CoinMarketCap के अनुसार, रिपोर्ट लिखे जाने तक, Cardano में 35 प्रतिशत, XRP में लगभग 29 प्रतिशत और Solana में सबसे ज्यादा 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है.

    एक्सपर्ट्स की राय है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया नीतिगत घोषणाओं का दुनिया भर के वित्तीय बाजारों पर प्रभाव पड़ा है और मैक्रो-इकोनॉमिक मंदी के अनुमान के चलते जोखिम वाले एसेट्स बेचे जा रहे हैं. इसके अलावा, रूस और चीन ने भी अपने घरेलू बाजारों में क्रिप्टो पर लगाम लगाने की दिशा में कदम उठाने की घोषणा की है, जिससे एशियाई बाजारों में बड़ी बिकवाली हुई.
    बिटकॉइन का मार्केट कैप भी 64200 करोड़ डॉलर तक गिर गया, जिसकी कुल क्रिप्टो मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ डॉलर में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. बिटकॉइन वर्तमान में 20 जुलाई, 2021 के 29,807 डॉलर के अपने सर्वकालिक निम्न मूल्य की ओर बढ़ रहा है. पिछले साल नवंबर में बिटकॉइन ने लगभग 68,000 डॉलर के अपने उच्च स्तर को हासिल किया था. चीन के प्रतिबंध, बिटकॉइन माइनिंग को लेकर पर्यावरणीय चिंता के बारे में एलन मस्क के ट्वीट, और altcoins एडॉप्शन की वजह से बिटकॉइन में गिरावट देखने को मिल रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में कोरोना केस में 16% की कमी, पॉजिटिविटी रेट घटकर 15.52% हुआ
    Next Article उत्तर भारत पर कोहरे की मार, आज भी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.