Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर भारत पर कोहरे की मार, आज भी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट
    Breaking News Headlines

    उत्तर भारत पर कोहरे की मार, आज भी दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें लेट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उत्तर भारत के कई इलाकों में कंपकंपाती सर्दी और शीतलहर से फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में भी ठंड का प्रकोप जारी है. वहीं घने कोहरे की चादर ने मैदानी इलाकों को लपेट रखा है, जिसके चलते राजधानी समेत कई इलाकों में रेल और विमान सेवाएं प्रभावित हो रही है. ठिठुराने वाली ठंड और घने कोहरे के चलते हर रोज लगभग कई ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है, जबकि कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

    फिलहाल उत्तर भारत में कोहरे का कहर कम होता नहीं दिख रहा है. घने कोहरे के कारण प्रतिदिन कई ट्रेनें देरी से चल रही है. आज 25 जनवरी को दिल्ली आने वाली कितनी ट्रेन लेट हैं, आइए जानते हैं.
    कोहरे की वजह से मंगलवार (25 जनवरी) को भागलपुर से आनंद विहार आने वाली गाड़ी संख्या (12367) भागलपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस 04.30 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं हावड़ा से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या (12303) हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 5.00 घंटे की देरी से चलने की सूचना मिल रही है. इसके अलावा प्रतापगढ़ से दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या (14207) प्रतापगढ़-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस 1 घंटे लेट है.

    वहीं, लखनऊ से नई दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या (12429) लखनऊ-नई दिल्ली लखनऊ मेल 1.00 घंटे की देरी से चल रही है. वहीं हैदराबाद से दिल्ली आने वाली गाड़ी संख्या (12723) हैदराबाद-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1.30 घंटे लेट चलने की सूचना है. उधर गाड़ी संख्या (12451) कानपुर-नई दिल्ली श्रमजीवी और गाड़ी संख्या (12423) डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी 00.45 मिनट की देरी से चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट, जानें क्या है इसकी वजह
    Next Article जर्मनी की हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, एक महिला की मौत, हमलावर ने भी कर ली खुदकुशी

    Related Posts

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    July 23, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    July 23, 2026

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में

    NEET-UG में वंशिका राज की शानदार सफलता, 626 अंक और AIR 4174 हासिल कर बढ़ाया कान्हाचट्टी का मान

    रांची में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे, ईंट, अंडे और पानी की बोतलें चलीं

    साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.