Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब मामला, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर
    Breaking News Headlines

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब मामला, कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बावजूद हिजाब विवाद थमा नहीं है. हाईकोर्ट से निराशा हाथ लगने के बाद अब याचिकार्ताओं ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है. हिजाब विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए, कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई है, जिसमें कहा गया है कि हिजाब इस्लाम में एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है.

    सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका एक छात्रा निबा नाज की ओर से दाखिल की गई है. कुल मिलाकर इस विवाद के अभी और जोर पकडऩे की आशंका बढ़ गई है. इससे पहले इस मुद्दे पर कर्नाटक के कई जिलों में हिंसक झड़प और तनाव देखा गया था. उम्मीद थी कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद शांति कायम होगी, लेकिन इसकी उम्मीद कम ही दिख रही है.

    क्या था फैसला?

    इससे पहले मंगलवार को हिजाब विवाद मामले में कर्नाटक हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि इस्लाम में हिजाब पहनना अनिवार्य नहीं है. हाईकोर्ट ने कॉलेज की लड़कियों की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया है. गौरतलब है कि इस फैसले के मद्देनजर कर्नाटक के कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही बेंगलुरु में सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह के प्रदर्शन करने, आंदोलन, विरोध या समारोह पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. इसके अलावा हिजाब मामले में फैसला सुनाने वाले जज के घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.

    आपको बता दें कि उडुपी की लड़कियों द्वारा दायर एक याचिका पर 9 फरवरी को मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी, न्यायमूर्ति कृष्णा एस दीक्षित और न्यायमूर्ति जेएम खाजी की हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ का गठन किया गया था. लड़कियों ने याचिका दी थी कि उन्हें क्लास के अंदर भी हिजाब पहनने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि यह उनके धर्म से जुड़ा हुआ मामला है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 मार्च को पाकिस्तान भारत पर मिसाइल दागने वाला था, इसलिए जवाबी हमले की तैयारी कर ली थी, ऐन वक्त पर फैसला बदला
    Next Article चुनावों में हार के बाद सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से इस्तीफा मांगा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.