Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: कांग्रेस के पूर्व सांसद ध्रुवनारायण का दिल का दौरा पड़ने से निधन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कर्नाटक: कांग्रेस के पूर्व सांसद ध्रुवनारायण का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण का शनिवार सुबह निधन हो गया। ध्रुवनारायण 61 वर्ष के थे। उन्हें सुबह करीब 6.40 बजे सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनके ड्राइवर द्वारा डीआरएमएस अस्पताल लाया गया। उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉ. मंजूनाथ ने यहां मीडिया को बताया, ‘‘आर ध्रुवनारायण का निधन हो गया। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद ड्राइवर द्वारा सुबह 6.40 बजे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं सका।”

     

     

    ध्रुवनारायण का निधन बहुत दुखद- मुख्यमंत्री
    कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज सोमप्पा बोम्मई ने ट्विटर पर कहा, ‘‘पूर्व सांसद एवं कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ध्रुवनारायण का निधन बहुत दुखद है। उनकी आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके प्रशंसकों और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। ओम शांति।” पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि ध्रुवनारायण के निधन से उन्हें गहरा सदमा और दुख हुआ है। उन्होंने कहा कि उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।

    राहुल गांधी ने जताया दुख
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। एक मेहनती और विनम्र जमीनी नेता, वह सामाजिक न्याय के चैंपियन थे, जो कि एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के रैंकों के माध्यम से आगे बढ़े। उनका निधन कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।” कांग्रेस के एक अन्य नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण जी के निधन से स्तब्ध हूं।

     

     

     

    पूरा जीवन दलितों की सेवा में समर्पित कर दिया- वेणुगोपाल
    उन्हें कांग्रेस के अच्छे और बुरे समय में उनकी प्रतिबद्धता और संसद में उनके शानदार कार्यकाल के लिए याद किया जाएगा।” दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए वेणुगोपाल ने कहा कि ध्रुवनारायण हमेशा आम लोगों के साथ खड़े रहे और अपना जीवन गरीबों और दलितों की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘वह (ध्रुवनारायण) एक विश्वसनीय और मेहनती सहयोगी थे, और उनके इस तरह जाने से ऐसा रिक्त स्थान पैदा हो गया है, जिसे भरना पाना मुश्किल होगा।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलैंड फॉर जॉब्स केस: लालू के करीबियों के घर से ईडी ने जप्त किये 1.5 Kg सोने के जेवर, यूएस डॉलर
    Next Article अखिल भारतीय साहित्य परिषद जमशेदपुर इकाई की ओर से होली उत्सव का आयोजन

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.