बेंगलुरु. कर्नाटक के कलबुर्गी में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहरीले सांप के जैसे है. आप सोचेगे यह जहर है या नहीं, यदि आप उसे चखेगे तो आपकी मौत हो जाएगी.
इसके बाद रोन में हुई सभा में कांग्रेस अध्यक्ष श्री खडग़े ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार राज्य को लूट रही है. यहां हर काम के लिए 40 प्रतिशत कमीशन वसूला जाता है. भाजपा की सरकार उन लोगों को देश से भगाने में मदद करती है. जिन पर घोटालों का आरोप लगा होता है. पीएम स्वयं भी भ्रष्ट लोगों को बचाने में लगे हैं. खड़के ने बयान पर विवाद होने के बाद अपनी सफाई में कहा. कि मैंने यह उनके (पीएम मोदी) बारे में नहीं कहा है. मैं कहना चाह रहा था कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है, जिसे चाटने की कोशिश करेंगे तो मौत होनी तय है. खडग़े के बयान के बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि खडग़े के मन में जहर है. यह पीएम मोदी व भाजपा के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित दिमाग है. यह सोच निराशा के कारण आती है क्योंकि वे प्रधानमंत्री मोदी से राजनैतिक रूप से लडऩे में असमर्थ है.
गर्त में जा रही है कांग्रेस-
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने खडग़े के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि इससे कांग्रेस की निराशा दिख रही है. कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा है. कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है. इस हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है.
उन्होने कोई अध्यक्ष नहीं मानता-
इस बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खडग़े को पार्टी अध्यक्ष बनाया है. लेकिन कोई भी उन्हें अध्यक्ष नहीं मानता. इसीलिए उन्होंने ऐसा बयान देने के बारे में सोचा. पीएम मोदी को लेकर दिया गया खडग़े का बयान सोनिया गांधी के बयान से भी बदतर है.

