Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: यशस्वी के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को 32 रन से हराया, अंक तालिका में पहुंची शीर्ष पर
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: यशस्वी के दम पर राजस्थान ने चेन्नई को 32 रन से हराया, अंक तालिका में पहुंची शीर्ष पर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 202 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 43 गेंदों में 77 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन ही बना सकी। शिवम दुबे ने 33 गेंदों में 52 रन बनाए। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ ने 29 गेंदों में 47 रन की पारी खेली। यह राजस्थान का आईपीएल में 200वां मैच था और उन्होंने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल इतिहास में पहली बार 200+ का स्कोर बनाया। फिर बड़ी जीत भी हासिल की।

     

    इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उसने सिर्फ तीन मैच गंवाए हैं। वहीं, चेन्नई की टीम आठ मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। दूसरे स्थान पर चेन्नई से बेहतर रन रेट और 10 अंक के साथ गुजरात टाइटंस है। चेन्नई को अगला मैच रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेपक में खेलना है। वहीं, राजस्थान को रविवार को ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलना है।

     

    203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. सीएसके की शुरुआत अच्छी रही. ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े. कॉनवे 8 रन बनाकर आउट हुए वहीं ऋतुराज 3 रन से अपना अर्धशतक चूक गए. गायकवाड़ को 47 रन के निजी स्कोर पर एडम जांपा ने देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराया. अजिंक्य रहाणे कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए. अश्विन ने रायुडू को खाता भी नहीं खोलने दिया वहीं मोईन अली 23 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान की ओर से जांपा ने 3 जबकि अश्विन ने 2 विकेट चटकाए.

     

    इससे पहले ओपनर यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक से राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट पर 202 रन बनाए. जायसवाल ने 43 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से 77 रन की पारी खेलने के अलावा जोस बटलर (27) के साथ पहले विकेट के लिए 86 जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद रॉयल्स की टीम राह से भटकती लग रही थी. ध्रुव जुरेल (15 गेंद में 34 रन, तीन चौके, दो छक्के) और देवदत्त पडिक्कल (13 गेंद में नाबाद 23, चार चौके) ने हालांकि पांचवें विकेट के लिए 20 गेंद में 48 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजाह्नवी कपूर ने पहनी थाई-हाई स्लिट ड्रेस, यूजर्स ने किया जमकर ट्रोल
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री जहरीले सांप जैसे है, आप सोचोगे यह जहर है या नहीं, यदि चखेंगे तो मौत हो जाएगी

    Related Posts

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    July 25, 2026

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    July 25, 2026

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जुगसलाई में प्रस्तावित शराब दुकान का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, अनुमति रद्द करने की मांग

    दमाकी-मानपुर सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, शीघ्र मरम्मत की मांग

    बी.पी.एम. स्कूल में ‘कैच द रेन’ अभियान, विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

    राष्ट्रीय सवर्ण सम्मान से सम्मानित हुए लोक गायक के.के. पंडित

    SIR-2026: 26-27 जुलाई को विशेष कैंप, मतदाता गणना प्रपत्र भरने और डिजिटाइजेशन का अंतिम मौका

    नीट विवाद: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, विपक्ष ने कहा- युवाओं और लोकतंत्र की जीत

    धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की किरण, 505 लोगों को लौटे गुमशुदा मोबाइल

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का हवाला देकर BJP ने हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा”

    सोनारी में ई-मेडिक्स स्मार्ट फार्मेसी का नया आउटलेट शुरू, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी उपलब्ध

    चतरा: कुंदा में 1 करोड़ का अफीम और भारी मात्रा में डोडा बरामद, युवा तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.