Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपिल मिश्रा ने हेमंत सरकार को राज्य के लोगों की सुरक्षा देने में विफल बताया
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    कपिल मिश्रा ने हेमंत सरकार को राज्य के लोगों की सुरक्षा देने में विफल बताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपिल मिश्रा ने हेमंत सरकार को राज्य के लोगों की सुरक्षा देने में विफल बताया

    भाजपा के फायर ब्रांड नेता कपिल मिश्रा रविवार को जमशेदपुर पहुंचे जहां हिंदू युवा वाहिनी जमशेदपुर महानगर शाखा की ओर से आयोजित हिंदू महा सम्मेलन में शिरकत की. इससे पूर्व मीडिया से बातचीत के क्रम में कपिल मिश्रा ने खुद के भाषणों पर दंगा भड़काने का लगे आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा उनकी भाषणों में हिंदुत्व की बात की जाती है, मगर कानून के दायरे में रहकर. मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर का प्रयोग लोगों को आगाह करने के लिए किया जाता था. तकनीक के जमाने में उसे अब मोबाइल पर ऐप के जरिए भी सुना जा सकता है. मगर पांच वक्त अजान कर ध्वनि प्रदूषण करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी आपत्ति जताई है. अगर अपने भाषणों में वे इसका विरोध करते हैं तो क्या गलत है. सड़कों पर नमाज पढ़ने की प्रथा बंद होनी चाहिए इससे लोगों को परेशानी होती है. मैं अगर इसका विरोध करता हूं तो क्या गलत करता हूं. सड़क सार्वजनिक होते हैं अगर दूसरे संप्रदाय के लोग भी मंगलवार गुरुवार या अन्य किसी वार को सड़क पर उतर कर अपने धार्मिक अनुष्ठान संपादित करें तो उसका विरोध क्यों फिर लोग कहां जाएंगे. संविधान में इसकी इजाजत नहीं है. राज्य के हालात पर भी कपिल मिश्रा ने खुलकर अपने विचार रखे और वर्तमान सरकार को राज्य के लोगों की सुरक्षा में विफल बताया. उन्होंने बताया कि राज्य के कई ऐसे जिले हैं जहां सुरक्षा देने में सरकार नाकाम साबित हो रही है. योगी सरकार के कार्यों की उन्होंने जमकर सराहना की और कहा पत्थरबाजों और दंगाइयों पर ऐसी ही कार्रवाई होनी चाहिए. रामनवमी पर दिल्ली, यूपी और झारखंड में हुए हिंसा मामले में जिस तरह से योगी सरकार ने उपद्रवियों पर शिकंजा कसा वह काबिले तारीफ है. ऐसी ही कार्रवाई दिल्ली और झारखंड सरकार को भी करनी चाहिए थी. देश में अभी आतंकी हमलों में कमी हुई है. दंगे नहीं के बराबर हो रहे हैं. मगर कुछ लोग दंगाइयों को हवा देने का प्रयास कर रहे हैं जिसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के 4 दिग्गज नेता बोकारो में संवाद कार्यक्रम में होंगे शामिल
    Next Article पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर, भिलाई पहाड़ी के जगन्नाथपुर में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में श्रीमती संगीता कुमारी रविदास पदभार ली

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.