Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लगातार चार टेस्ट पॉजिटिव आने से दुखी हैं Kanika Kapoor, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय सिनेमा

    लगातार चार टेस्ट पॉजिटिव आने से दुखी हैं Kanika Kapoor, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का चौथा कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, जिसके कारण वो बहुत दुखी है. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपने घर जाने और बच्चों से मिलने के लिये बेताब है. उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.दरअसल, कनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोट्स वाली तसवीर पोस्ट की है, जिसमें जिंदगी के बारे में लिखा हुआ है. इस तसवीर को शेयर कर उन्होंने सभी से सुरक्षित रहने को कहा. उन्होंने लिखा, वो अभी आईसीयू में नहीं है और ठीक है. उन्होंने उम्मीद जतायी है कि उनका अगला कोरोना टेस्ट नेगेटिव आये, ताकि वो अपने घर जा पाये और अपने बच्चों औऱ परिवार से मिल पाये.

    गौरतलब है कि कनिका का दूसरा और तीसरा कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. फिलहाल कनिका का इलाज लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में चल रहा है. SGPGIMS के डाययरेक्टर आर.के. धीमान ने बताया था कि कनिका के लिए डॉक्टरों की टीम चार-चार घंटे की शिफ्ट में काम कर रही है और उनके कमरे की साफ-सफाई और खाने-पीने को लेकर उनकी पर्सनल जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है.

    वहीं, कनिका ने कुछ दिनों पहले इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट डिलीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी. उसमें उन्‍होंने लिखा था, ‘पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण दिख रहे थे. मैंने अपना टेस्‍ट कराया और मैं COVID-19 के लिए पॉजिटिव निकली हूं. मैं और मेरा परिवार अब पूरी तरह से अलग-थलग है. हम पूरी तरह मेडिकल एडवाइस ले रहे हैं कि अब आगे क्‍या करना है. इस बीच मैं जिन-जिन लोगों से मिली हूं उनकी भी मैपिंग का काम शुरू है.

    10 दिन पहले जब मैं घर आई थी मेरी एयरपोर्ट पर जांच सामान्‍य तरीके से जांच हुई थी. लेकिन मुझमें लक्षण 4 दिन पहले ही देखने को मिले हैं. इस स्‍टेज पर मैं आप सब से बस यही कहना चाहूंगी कि आप सब अपना ध्‍यान रखें और भीड़ से दूर रहें. अगर लक्षण नजर आएं तो खुद की जांच कराएं. मैं अभी बिल्कुल ठीक हूं और सामान्‍य फ्लू जैसे लक्षण हैं और थोड़ा बुखार. इस समय हम सब को एक जिम्‍मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए.’

    बता दें कि लंदन से वापस लौटीं कनिका कपूर पर आरोप लगे है कि वो एयरपोर्ट पर बिना कोरोना जांच करवाए निकल आईं थी. प्रशासन के अनुसार 13 से 14 मार्च के बीच कनिका चार- चार पार्टियों शामिल में हुई थी, पहली पार्टी 14 मार्च को लखनऊ के ताज होटल में हुई थी. सूत्रों के मुताबिक, यह पार्टी कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के ससुर आदेश सेठ ने दी थी. जिसमें कनिका कपूर भी शामिल हुई थी.

    वहीं, इस बारे में कनिका ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘ये बहुत ही बेवकूफी भरी अफवाह है कि मैं स्‍क्रीनिंग से बचने के लिए वॉशरूम में छिप गई थी. आप बताइए कि क्‍या कोई इंटरनेशनल फ्लाइट से आने के बाद इमिग्रेशन पर स्‍क्रीनिंग से बच सकता है. मेरी मुंबई एयरपोर्ट पर पूरी जांच हुई थी और मैं मुंबई में भी एक दिन रुकी थी. लेकिन क्‍योंकि सब कुछ बंद था तो मेरे पेरेंट्स ने कहा कि मैं घर आ जाऊं. इसलिए मैं 11 मार्च को लखनऊ आ गई थी. कोई भी इस बात की जांच कर सकता है कि तब तक सरकार ने खुद को क्‍वारंटाइन करने की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की थी. तो आखिर मैं खुद को कैसे अलग रख लेती, स्‍पेशली तब जब स्‍क्रीनिंग में मुझे हेल्‍थ ईशू नहीं दिखा. मुझे सिर्फ 4 द‍िन पहले ही लक्षण द‍िखे थे.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने पीएम केयर्स में दान की राशि
    Next Article हेमंत सरकार ने राज्य वासियों के हित में सख्ती से लागू की सीमाबंदी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.