Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमलनाथ, दिग्विजय बरसे सिंधिया, बोले- कांग्रेसी न खुद जीते हैं, न दूसरों को जीने देते हैं
    Breaking News Headlines

    कमलनाथ, दिग्विजय बरसे सिंधिया, बोले- कांग्रेसी न खुद जीते हैं, न दूसरों को जीने देते हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    ग्वालियर में 7 अप्रैल की रात एलिवेटेड रोड के सेकंड फेज की स्वीकृति मिलने पर आभार सभा आयोजित की गई. आभार सभा में सिंधिया ने कांग्रेस, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि जब वे कांग्रेस में थे, तो उन्होंने जनता के विकास के मुद्दे उठाए. इस पर कमलनाथ ने उन्हें सड़क पर आ जाने के लिए कहा. लेकिन, वे भूल गए कि यह वही सिंधिया परिवार है, जिसे डीपी मिश्रा की सरकार ने ललकारा था तो मुंह की खाई थी. राजमाता ने सड़क पर आकर डीपी मिश्रा को धूल चटा दी थी. अगर मेरी जनता के साथ वादा खिलाफी होगी, तो हां मैं सड़क पर आऊंगा. आज मेरे मन में खुशी है कि कि मैं राष्ट्रवादी सोच वाली बीजेपी का कार्यकर्ता हूं.

     

     

     

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीच में 15 महीने की कांग्रेस सरकार आई थी. उस समय मैं उधर था. जनता के आशीर्वाद से बदलाव आया था. ग्वालियर चंबल में 34 में से 26 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. मकसद चुनाव जीतने का नहीं, मकसद सरकार में आने का था. हमारा मकसद विकास और प्रगति का था. लेकिन, बड़े मियां छोटे मियां की जोड़ी आ गई. वल्लभ भवन में बैठे रहे.

     

     

     

    15 महीने में एक बार भी कमलनाथ ने चंबल अंचल में चेहरा नहीं दिखाया. ग्वालियर चंबल संभाग के लोगों के लिए मुख्यमंत्री के मोबाइल में एक फंक्शन सेट था डू नॉट डिस्टर्ब. सिंधिया ने पूर्व सीएम कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कोरोना का काल में जनता परेशान थी, कांग्रेस सरकार के पास मीटिंग लेने का समय नहीं था. लेकिन, इंदौर में आईफा अवॉर्ड में अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ मुस्कुराने का समय था. जब शिवराज सीएम बने तब हम सब लोगों ने मिलकर कोरोना से लड़ाई लड़ी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी और बचपन के मित्र को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली,पुलिस लगी छानबीन में
    Next Article नशे में पैसेंजर खोलने लगा उड़ते इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, हुआ गिरफ्तार

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.