Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशे में पैसेंजर खोलने लगा उड़ते इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, हुआ गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    नशे में पैसेंजर खोलने लगा उड़ते इंडिगो प्लेन का इमरजेंसी गेट, हुआ गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नशे में एक पैसेंजर ने इंडिगो की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट के हवा में रहते ही इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को खोलने की कोशिश की. उसकी इस हरकत को देखते ही क्रू मेंबर ने इसकी सूचना विमान के कैप्टन को दी. कैप्टन ने मौके पर ही उस शख्स को चेतावनी दी. इसके बाद जब विमान बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड कर गया तो उस शख्स को सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया.

     

     

     

     

    इंडिगो की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि ‘दिल्ली-बेंगलुरु इंडिगो उड़ान के इमरजेंसी दरवाजे के फ्लैप को कथित तौर पर खोलने की कोशिश करने के लिए नशे में एक 40 वर्षीय यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.’ ये घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे से उड़ी उड़ान संख्या 6E 308 में हुई. इस पूरी घटना का विवरण देते हुए इंडिगो ने कहा कि ‘दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 6E 308 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में इमरजेंसी निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की.’

     

    इंडिगो एयरलाइंस ने अपने बयान में कहा कि ‘इस हरकत को नोटिस करने के बाद बोर्ड पर मौजूद चालक दल ने कप्तान को सतर्क किया और यात्री को तत्काल उचित रूप से सावधान किया गया. उस उड़ान के सुरक्षित संचालन पर कोई समझौता नहीं किया गया.’ बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया है. मामले की आगे की जांच चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमलनाथ, दिग्विजय बरसे सिंधिया, बोले- कांग्रेसी न खुद जीते हैं, न दूसरों को जीने देते हैं
    Next Article गरीब कैदियों को जमानत और जुर्माना देने में मदद करेगी सरकार

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.