Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलिंगा कंपनी (KCCL) निभाएगा सामाजिक दायित्व, कोरबा की कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से राष्ट्रीय

    कलिंगा कंपनी (KCCL) निभाएगा सामाजिक दायित्व, कोरबा की कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कलिंगा कंपनी (KCCL) निभाएगा सामाजिक दायित्व, कोरबा की कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध

    राष्ट्र संवाद ब्यूरो कमाल अहमद

    कोरबा:-कलिंगा कॉमर्शियल कारपोरेशन (KCC) ने अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत कोरबा जिले की विशेष रूप से कमज़ोर कोरवा जनजातियों जिनके नाम से क्षेत्र का नाम कोरबा पड़ा ,के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है कंपनी ने इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए ठोस प्रयास करने का भरोसा दिलाया है ।

    कम्बल वितरण से हुई शुरुआत

    इस पहल की शुरुआत आज बालको से 15 किलोमीटर दूर ग्राम दूधीटाँगर में आयोजित एक कार्यक्रम से हुई, जहाँ कंपनी के महाप्रबंधक श्री विकास दुबे ने शीत ऋतु को देखते हुए कोरवा समुदायों के बीच कम्बलों का वितरण किया ,कंबल वितरण के समय अनेक छोटे बच्चे जो गर्म कपड़े तो छोड़िये बिना शर्ट के उपस्थित थे , कंबल ओढ़ने के बाद उनके मुख से ख़ुशी देखेने लायक़ थी ।श्री दूबे अपनी टीम व छतीसगढ़ नव प्रगति मंच के सम्पूरन कुलदीप एव समिति के सदस्यों के साथ दिन भर जनजातीय के बीच रह कर उनके साथ भोजन भी किया इसमें दुधी टांगर ग्राम के साथ ही आस पास ग्रामीण इस दौरान उपस्थित रहे ।

    KCC का विकास का भरोसा

    कम्बल वितरण के बाद, कंपनी के जीएम ने समुदाय से चर्चा करते हुए कहा, KCC अपने व्यावसायिक लक्ष्यों के साथ-साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों को भी प्राथमिकता देती है हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय करना नहीं, बल्कि उस क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना भी है जहाँ हम कार्य करते हैं कोरबा की कोरवा जनजाति एक विशेष रूप से संवेदनशील समूह है और हम उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

    उन्होंने आगे तीन मुख्य क्षेत्रों पर फोकस करने का आश्वासन दिया

    01. पेयजल सुविधा:- श्री दुबे ने कोरवा बस्तियों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता की जानकारी ली तो पता चला की विद्युत नहीं होने के वजह से ग्रामीणों द्वारा पहाड़ से आने वाले स्वच्छ जल को बिना किसी पम्प के पाइप द्वारा गांव तक लाया जाता है और उसका उपयोग किया जाता है , इसके लिए कम्पनी द्वारा शीघ्र ही संभव सहयोग करेगी ।
    02. विद्युतीकरण:- बिजली से वंचित क्षेत्रों में बिजली पहुँचाना ।ग्रामीणों ने बताया की पूर्व में सोलर लाइट लगाई गई थी किंतु बिगड़ने के बाद आज तक नहीं बनी । कलिंगा के महा प्रबंधक विकास दुबे ने सी एस पी डी सी एल के प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर जी से चर्चा कर समस्या से अवगत कराया , श्री भीम सिंह कंवर जी ने अपने अधीनस्थ अधिकारी से ग्राम दूधी टांगर का नाम नोट करवा कर निर्देश दिया की यदि ग्राम तक सड़क है तो निरीक्षण कर विद्युत लाइन पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे ।
    3. मुख्य धारा से जोड़ना:- शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के माध्यम से इन समुदायों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए स्वास्थ शिविर एव रोजगार प्रशिक्षण आदि करने का प्रयास करेंगे ।

    KCC प्रबंधन ने विश्वास जताया कि इन पहलों के माध्यम से कोरवा जनजातियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकेंगे ।इस अवसर पर रवि सिंह , संतोष चौहान , तारेश राठौर , सुरेंद्र कंवर , रुद्र , मयंक राठौर ,सोनू नामदेव , एव ललित महिलांगे उपस्थित थे ।

    कलिंगा कंपनी (KCCL) निभाएगा सामाजिक दायित्व कोरबा की कोरवा जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामराज की धर्म ध्वजा फहराने को अयोध्या तैयार
    Next Article मनीषा शर्मा की शोध-आधारित कृति “चनकार’ रोद” का विमोचन, एक अद्वितीय समारोह

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    August 18, 2026

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    August 18, 2026

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    August 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    मेयर सुधा गुप्ता का आरोप: सरयू राय मानगो नगर निगम के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं

    बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा: बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने मानगो में लिया जायजा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    मेयर सुधा गुप्ता ने सरयू राय पर लगाया मानगो नगर निगम के विकास को रोकने का आरोप

    सरयू राय 6 सितंबर को झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर जमशेदपुर में करेंगे सेमिनार

    सरयू राय 6 सितंबर को जमशेदपुर में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार करेंगे, शिक्षकों का होगा सम्मान

    जमशेदपुर में बाढ़: सरयू राय बोले- स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात को सावधानी जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.