Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काले ने शहरवासियों से की अपील , देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह ,समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    काले ने शहरवासियों से की अपील , देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह ,समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    
    

    काले ने शहरवासियों से की अपील , देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह ,समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें

     शहीदों के सम्मान में कल एग्रिको मैदान से सुबह निकलेगी देश की सबसे भव्य तिरंगा यात्रा

     एकता,अखण्डता, भाईचारा , समरसता व राष्ट्रभक्ति का संदेश वाहक है यह यात्रा- काले

    जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली यह यात्रा देश की भव्यतम यात्राओं में से एक “शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा” इस साल पुनः 23 मार्च को नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है। यह यात्रा दिन में 9.55 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो हर वर्ष की तरह एग्रीको गोलचककर, भालूबासा, साकची, वसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड से आर डी टाटा चौक होते हुए पुलिस लाइन में भी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वापस एग्रीको मैदान में आकर समाप्त होगी।

     

     

     

    जैसा कि आप जानते हैं, नमन शहीदों के सपनों को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के गौरव को जीवंत बनाए रखने के लिए समर्पित संस्था है. इस मंच के माध्यम से हम समाज में प्रेम,भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का हर संभव प्रयास करते हैं.यह संस्था गैर राजनीतिक और गैर सांप्रदायिक भावना से प्रेरित होकर गठित की गई है

     

     

     

    जिसमें समाज के हर तबके और हर धर्म एवं समाज के गण्यमान व्यक्ति,चिकित्सक व्यवसायी,पत्रकार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद,संपादक,मजदूर नेता तथा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं आदि की पूर्ण सहभागिता रहती है.

     

     

    विदित हो सन 2016 में देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार जैसी विध्वंसक नारेबाजी की गई थी. इस घटना के प्रतिकार में इस संस्था का गठन किया गया और सर्वप्रथम उसे वर्ष 2016 में हमने जमशेदपुर से अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा निकाली जो ऐतिहासिक रही.तब से हर वर्ष 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहादत दिवस पर इस यात्रा को निकालने की परंपरा बन गई है

     

     

    आगामी 23 मार्च 2024 को लगातार 9 वे वर्ष उक्त तिथि को हमारी संस्था ने यह यात्रा निकालने की तैयारी की है जिसमें आपका सदैव की तरह पूर्ण समर्थन, सहभागिता, सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा है.यह यात्रा अत्यंत ही अनुशासित ही ढंग से निकाली जाती है जिसमें जमशेदपुर और आसपास के देशभक्त युवा, मातृशक्ति, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य सहित हजारों आम और

     

     

     

    खास लोग तथा विभिन्न सामाजिक प्रतिनिधि बड़े उत्साह से शामिल होते हैं. उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का नेतृत्व मां भारती का रथ करता है.यह यात्रा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रातः 9:55 में प्रारंभ होती है. पूर्व में एक संक्षिप्त सभा में पूर्व सैनिक परिवारों सहित शहीद परिवारों का सम्मान किया जाता है.

     

     

     

     

    इस यात्रा का शहर में कई स्थानों पर स्वागत भी किया जाता है.साथ ही यात्रा में शामिल देशभक्तों का भी स्वागत किया जाता है । इस दौरान पुलिस लाइन में ठहरकर शहीद स्थल पर भी श्रद्धांजलि दी जाती है।
    काले ने शहर की मातृशक्ति , नौजवानों , सामाजिक संस्थाओं , धार्मिक संस्थाओं , सभी वरिष्ठजनों व बुद्धजीवियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस यात्रा में सपरिवार शामिल होकर इसके भव्यता व गरिमा को बरकरार रखने में अपनी महती भूमिका अदा करें।

    अखण्डता काले ने शहरवासियों से की अपील देशभक्ति की अलख जगाने वाली शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होकर हर वर्ष की तरह अपना स्नेह भाईचारा समरसता व राष्ट्रभक्ति का संदेश वाहक है यह यात्रा- काले समर्थन व आशीर्वाद प्रदान करें  शहीदों के सम्मान में कल एग्रिको मैदान से सुबह निकलेगी देश की सबसे भव्य तिरंगा यात्रा  एकता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी के साथ किया बैठक
    Next Article दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार

    Related Posts

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    July 21, 2026

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    July 21, 2026

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेटियों की सुरक्षा पर सख्ती स्वागतयोग्य, अब जमीन पर दिखे असर अमन कुमार शांडिल्य 

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    गिरिडीह वेंकटेश्वर प्लांट में दर्दनाक हादसा, हाईवा की चपेट में आने से कर्मी की मौत

    खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिलाओं के साथ की धान रोपनी, बचपन की यादें हुईं ताजा

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.