Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काबुल में मजार-ए-शरीफ के पास लगातार हुए धमाके, 16 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    काबुल में मजार-ए-शरीफ के पास लगातार हुए धमाके, 16 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार देर शाम एक बाद एक चार धमाके हुए. एक मस्जिद और उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ में यात्री वैन में तीन धमाके हुए. तालिबान के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी कि मस्जिद के पल्पिट में विस्फोट रखे गए थे, जिसमें कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है.

    उत्तरी बल्ख प्रांत में यात्री वैन में हुए तीन विस्फोटों में कम से कम नौ लोगों की मौत हुई है और 15 घायल हुए हैं. बल्ख प्रांत के पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजेरी ने रॉयटर को बताया शिया समुदाय को टारगेट करके हमला किया गया जो अफगानिस्तान में अल्पसंख्यक हैं.
    काबुल के रहने वाले चश्मदीद ने रॉयटर्स को बताया- “हम यहीं पास में थे तभी बहुत जोर से धमाके की आवाज आई. आवाज इतनी जबरदस्त थी कि हम सब होश खो बैठे. ये धमाका जरकारिया मस्जिद में नमाज के बाद हुआ. लेकिन बहुत लोग मस्जिद के अंदर थे जब हम वहां पहुंचे तो हमने जमीन पर लाशें और कई लोगों को घायल अवस्था में पाया.” इसके पहले 21 अप्रैल को मजार-ए-शरीफ की मस्जिद में धमाका हुआ था. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 65 लोग घायल हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली थी, जो एक इस्लामिक आतंकी संगठन है. इसी दिन मजार-ए-शरीफ के कुदुंज प्रांत के सरदारवर इलाके में भी धमाका हुआ था, जिसमें 4 लोगों की मौत और 18 लोग घायल हुए थे. 19 अप्रैल को काबुल के अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में धमाके हुए थे, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि दर्जन भर से अधिक घायल हो गए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में अब किसी भी धार्मिक स्थलों के आसपास नहीं बेचे जा सकेंगे मांसाहारी भोजन
    Next Article गंगा का जलस्तर लगातार हो रहा कम, स्नान और आचमन के लिए भी शुद्ध जल नहीं मिल रहा

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    June 23, 2026

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    June 23, 2026

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सह झामुमो नेता सुरेन्द्र नाथ हांसदा की तबीयत में सुधार, स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे घर

    बीपीएम मध्य विद्यालय के शिक्षकों का तीन माह का वेतन भुगतान अविलंब कराया जाए

    कोचिंग संस्थानों के सुरक्षा मानकों की जांच कराए प्रशासन : कुलबिंदर

    साकची सब्जी मंडी से महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी

    निर्माणाधीन बिल्डिंग से चोरी हुए बिजली तार मामले का खुलासा, 65 किलो कॉपर तार बरामद, दो गिरफ्तार

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.