Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूलाल ने बनाई JVM की नई कार्यसमिति अभय सिंह प्रधान महासचिव
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    बाबूलाल ने बनाई JVM की नई कार्यसमिति अभय सिंह प्रधान महासचिव

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की नई केंद्रीय कार्यसमिति का गठन कर दिया। इसमें बाबूलाल मरांडी की राय से इतर विचार रखने वाले पार्टी के तेजतर्रार विधायक प्रदीप यादव व बंधु तिर्की के पर कतरे गए हैं। निवर्तमान कमेटी में प्रधान महासचिव रहे प्रदीप यादव और केंद्रीय महासचिव रहे बंधु तिर्की की हैसियत नई समिति में सिर्फ एक सदस्य भर की रह गई है। वहीं, अभय सिंह का कद बढ़ाया गया है, उन्हें प्रधान महासचिव की जवाबदेही दी गई है। बता दें कि पांच जनवरी को झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) की कार्यसमिति भंग की गई थी।

     


    नई कार्यसमिति में बाबूलाल मरांडी ने अपने करीबियों पर भरोसा जताया है। कमेटी में नौ केंद्रीय उपाध्यक्ष, छह केंद्रीय महासचिव, नौ केंद्रीय सचिव व एक कोषाध्यक्ष के साथ 122 केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए गए हैं। टीम में पांच प्रवक्ताओं को भी जगह दी गई है। बाबूलाल ने मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्षों का मनोनयन भी किया है। संगठन की दृष्टि से सभी 26 जिलों के जिलाध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया है। इसमें अधिसंख्य पर निवर्तमान जिलाध्यक्षों पर ही भरोसा जताया गया है। नई कार्यसमिति के पदाधिकारियों के नाम का एलान नवनियुक्त प्रधान महासचिव अभय सिंह ने किया
    प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता बना दी गई है बड़ी जिम्मेदारी : अभय सिंह

    झाविमो के नवनियुक्त प्रधान महासचिव अभय सिंह ने प्रदीप यादव के कद कम किए जाने पर पार्टी की ओर से स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदीप यादव को विधायक दल नेता बनाकर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। बाबूलाल स्वयं नहीं बने, बल्कि यह दायित्व प्रदीप यादव को सौंपा। उन्होंने कहा कि यह कमेटी दायित्व परिवर्तन के लिए बनी है। पांच जनवरी को कार्यसमिति भंग की गई थी। उसमें कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई थी। कार्यकर्ताओं ने नई कार्यसमिति के लिए बाबूलाल मरांडी को अधिकृत किया था। भाजपा में विलय के सवाल को टालते हुए अभय सिंह ने कहा कि झाविमो के भाजपा, कांग्रेस व राजद में विलय की बात अभी छोड़ दीजिए। यह कार्यसमिति पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए गठित की गई है।
    यह है बा‍बूलाल की नई कार्यकारिणी
    केंद्रीय उपाध्यक्ष : विनोद शर्मा, रामचंद्र केसरी, आश्रिता कुजूर, राम दुबे, सुंदेश्वर मुंडा, अशोक वर्मा, आरएन सहाय, शोभा यादव, बटेश्वर मेहता।
    प्रधान महासचिव : अभय सिंह।
    केंद्रीय महासचिव : रमेश कुमार राही, सरोज सिंह, सुरेश प्रसाद साव, राजीव रंजन मिश्रा, चंद्रनाथ भाई पटेल, संतोष कुमार।
    केंद्रीय सचिव : रवींद्र सिंह, अंजुला मुर्मू, जितेंद्र कुमार ङ्क्षरकू, सुनीता सिंह, रामनाथ सिंह, सुनील गुप्ता, तौहीद आलम, रामदेव सिंह भोक्ता, संपति देवी।
    कोषाध्यक्ष : संजय टोप्पो
    मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष
    युवा मोर्चा : भूपेंद्र सिंह
    अल्पसंख्यक मोर्चा : शाहनवाज आलम
    अनुसूचित जनजाति मोर्चा : बलकू उरांव
    किसान मोर्चा : दुर्गा चरण प्रसाद
    महिला मोर्चा : सुचिता सिंह
    अनुसूचित जाति मोर्चा : दयानंद राम
    मजदूर मोर्चा : विपिन देव
    छात्र मोर्चा : सुरेश शर्मा
    कला संस्कृति मंच : आलोक वाजपेयी
    अधिवक्ता मंच : चुन्नूकांत प्रसाद
    बुद्धिजीवी मंच : जटा शंकर पांडेय
    क्रीड़ा मंच : तापस भट्टाचार्य
    मीडिया प्रभारी : सूरज टोप्पो
    केंद्रीय प्रवक्ता
    नुनूलाल मरांडी, पिंटू अग्रवाल, अजय रंजन, जिवेश सिंह सोलंकी, बजरंग गुप्ता।
    जिलाध्यक्ष
    बिटु सिंह (दुमका), अमृत कुमार पांडेय (पाकुड़), चंद्रभान शर्मा (साहिबगंज), नागेश्वर सिंह (देवघर), सुनील हांसदा (जामताड़ा), संजीव मिश्रा (गोड्डा), महेश राम (गिरिडीह), बेदु उरांव (कोडरमा), तिलेश्वर राम (चतरा), सुरेंद्र राज (बोकारो), वीरेंद्र हांसदा (धनबाद), बबुआ सिंह (जमशेदपुर महानगर), अजय साहा (जमशेदपुर ग्रामीण), शंभू मंडल (खरसावां), राकेश बबलू शर्मा (प. सिंहभूम), जितेंद्र वर्मा (रांची महानगर), प्रभुदयाल बड़ाईक (रांची ग्रामीण), दिलीप मिश्रा (खूंटी), सूरज कुमार गुप्ता (गढ़वा), मुरारी पांडेय (डालटनगंज), मोतीलाल सोनी (लातेहार), तुलसी कुमार साहू (सिमडेगा), पवन तिग्गा (लोहरदगा), सुजीत नंदा (गुमला), ज्योतिंद्र प्रसाद (रामगढ़) व राजेश कुमार गुप्ता (हजारीबाग)।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ट्रक ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन द्वारा कोल्हान कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
    Next Article आपका राष्ट्र आपका संवाद

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.