Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही है, सत्ता में आने पर भाजपा एनआरसी लागू करेगी: चौहान
    Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झामुमो सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही है, सत्ता में आने पर भाजपा एनआरसी लागू करेगी: चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झामुमो सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही है, सत्ता में आने पर भाजपा एनआरसी लागू करेगी: चौहान

    रांची: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाली सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को ‘‘संरक्षण’’ दे रही है और कहा कि राज्य में सत्ता में आने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू करेगी।

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड में ‘माटी, बेटी और रोटी’ खतरे में है।

     

     

    केंद्रीय कृषि मंत्री ने दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर कहा, ‘‘भाजपा को केवल सत्ता में आने की चिंता नहीं है। झारखंड में घुसपैठ के कारण ‘माटी, बेटी और रोटी’ खतरे में है। उनकी रक्षा करने का हमने संकल्प लिया है।

    चौहान झारखंड के चुनाव प्रभारी भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी धरती से घुसपैठ हुई है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार उनका आधार और मतदाता पहचान पत्र बनाकर उन्हें संरक्षण दे रही है।

    उन्होंने कहा, ‘‘घुसपैठिये झारखंड में आ रहे हैं, यहां की बेटियों से शादी कर रहे हैं, जमीन खरीद रहे हैं और स्थानीय निकायों में अपना प्रभाव बढ़ा रहे हैं। यह बहुत खतरनाक है और इससे झारखंड बर्बाद हो रहा है।’’

     

     

     

    झारखंड को बचाने की बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यहां नागरिक पंजी बनाई जाएगी और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को लागू किया जाएगा। घुसपैठियों को राज्य से बाहर खदेड़ा जाएगा।’’

    चौहान ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र का दूसरा हिस्सा जल्द आ जाएगा।

    भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को अपने घोषणापत्र के पांच प्रमुख बिंदु जारी किए, जिसमें पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता, युवाओं को पांच लाख नौकरियां, हर परिवार को 500 रुपये में एलपीजी सिलेंडर और सभी के लिए आवास का वादा किया गया है।

     

     

     

    सोमवार को दिल्ली में किसान संगठनों के साथ प्रस्तावित बैठक के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मैं हर हफ्ते किसानों और उनके संगठनों से मिलता हूं। मैं आज भी उनसे मिल रहा हूं। हम उनसे बात करने के बाद उनके कल्याण के बारे में निर्णय लेते हैं।’’

    चौहान ने रविवार को रांची में भाजपा की चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया, जहां आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउम्र संबंधी समस्याओं की जांच करा रहा हूं, चिंता की कोई बात नहीं: रतन टाटा
    Next Article गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.