Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गोगो योजना जुमला के अलावा कुछ नहीं : सुधीर कुमार पप्पू
    जमशेदपुर। सामाजिक चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने भारतीय जनता पार्टी की झारखंड के लिए प्रस्तावित गोगो योजना को जुमला बताया है।
    उनके अनुसार झारखंड की हेमंत सरकार बेटियों एवं मां बहनों के लिए योजनाएं लेकर आई है और उसके काउंटर में यह प्रलोभन देने की कोशिश है।

     

    झारखंडी स्वाभिमानी होते हैं और उनके प्रलोभन में आने वाले नहीं हैं। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार सत्ता पाने के लोभ में भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। जिस पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को यूपीए की उपज बताती थी और भ्रष्टाचार की जननी बताते नहीं थकती रही है, भाजपा ने उसे गले लगाने में देरी नहीं की।
    झामुमो के परिवारवाद पर प्रश्न उठाने वाले भाजपा नेताओं को सीता सोरेन को अपनी पार्टी में लेते हुए जरा भी शर्म नहीं आई।

     

    अब इनका यह आलम है कि जिस कमलेश सिंह पर आरोप लगाते थे उसे भी गले लगा बैठे हैं। पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही पर दवा घोटाले का मामला चल रहा है और वे पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी में है और उन्हें टिकट भी दे रही है।
    भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हम फ्री की रबड़ी नहीं बांटेंगे। फ्री राशन योजना क्या है, मुफ्त आवास योजना क्या है, लोगों को फ्री बिजली देने का वायदा क्या है।
    2014 का साल लोगों को अच्छी तरह याद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी भाषण में 15 लाख अकाउंट में देने, काला धन लाने, एक करोड़ लोगों को रोजगार देने, किसान का मुनाफा दुगना करने, वन रैंक वन पेंशन जैसी योजनाओं की घोषणा की। बाद में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, वह तो चुनावी जुमला था।

     

    झारखंड में सबसे ज्यादा भारतीय जनता पार्टी का शासन रहा है उसे समय इन्हें मैया योजना गोगो योजना याद नहीं आया।
    अभी फॉर्म बंटवां कर ड्रामा कर रहे हैं। फार्म भी बीजेपी, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद, दुर्गा वाहिनी, जैसे धार्मिक संगठनों से जुड़े परिवार की महिलाएं ही लाइन में लगकर फॉर्म लेने का ड्रामा कर रही है और आम लोगों को भ्रमित करना चाहते हैं।

     

    भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सत्ता पाने के लिए जितनी भी योजना लेकर आए, उनकी कोई भी कोशिश यहां की जनता कामयाब नहीं होने देगी। जमीन के फर्जी मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया, झारखंड मुक्ति मोर्चा को तोड़ने की कोशिश हुई, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और सीता सोरेन को जेएमएम से तोड़ा गया, झारखंडी जनता नहीं भूली है और आने वाले चुनाव में भाजपा और उसके गठबंधन आजसू पार्टी और जनता दल यू को सबक सिखाएंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो सरकार घुसपैठ को ‘संरक्षण’ दे रही है, सत्ता में आने पर भाजपा एनआरसी लागू करेगी: चौहान
    Next Article कदमा डीबीएमएस स्कूल की बड़ी लापरवाही, छुट्टी के पश्चात बिना परिजन के ही 4 साल के बच्चे को किया स्कूल से बाहर

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.