Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अस्पताल के बाहर दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, डॉक्टर ने गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया
    Breaking News Headlines

    अस्पताल के बाहर दर्द से तड़प रही थी गर्भवती, डॉक्टर ने गोद में उठाकर इमरजेंसी वार्ड तक पहुंचाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जींद. हरियाणा के जींद जिले के सिविल अस्पताल में सोमवार शाम को डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल ने इंसानियत का परिचय दिया. मुख्य गेट पर स्ट्रेचर न मिलने से गाड़ी में तड़प रही महिला को गोद में उठाकर इमरजेंसी तक पहुंचाया. उन्होंने कोरोना संक्रमण की भी परवाह नहीं की. डॉक्टर को ऐसा करते देख कर्मचारी स्ट्रेचर लेकर आए, लेकिन एनीमिया ग्रस्त महिला सोनिया (38) ने दम तोड़ दिया. वह 8 माह की गर्भवती थीं. उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

    महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी सोनिया के रूप में हुई है. सोनिया अपने पति रामशाही के साथ गांव खरकरामजी के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थीं और आठ माह की गर्भवती थीं. महिला की मौत के बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया, लेकिन वह निगेटिव मिला.

    नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि महिला में खून की कमी थी. उनकी हिस्ट्री देखने पर पता चला कि खून के कमी के चलते पिछले दिनों महिला रोहतक पीजीआई में दाखिल हुई थीं, जहां पर स्वजन पूरा इलाज करवाए बिना ही खरकरामजी ले आए थे. सोमवार को अचानक ही तबीयत बिगड़ने पर उन्‍हें नागरिक अस्पताल में लेकर आए थे. यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. स्ट्रेचर नहीं मिलने के बार में डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि अस्पताल में 110 से ज्यादा कोरोना के मरीज दाखिल हैं. जिस समय महिला आईं उस समय भी स्ट्रेचर सभी दूसरे वार्डों में गए हुए थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र सरकार का निर्देश, 31 मई तक घरेलू उड़ानों का किराया नहीं बढ़ाएंंगी एयरलाइंस
    Next Article ऑफलाइन तरीके से राशन वितरण करवाने पर राज्य सरकार का आभार :भरत सिंह

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.