Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झमाझम बारिश में भी झारखंड का सियासी तापमान रहा गर्म ED के बुलाने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झमाझम बारिश में भी झारखंड का सियासी तापमान रहा गर्म ED के बुलाने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    झमाझम बारिश में भी झारखंड का सियासी तापमान रहा गर्म ED के बुलाबे पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन   

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हेमंत सोरेन , ED ऑफिस में होता रहा इन्तजार

     

    रांची :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन पर गुरुवार को भी उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने ईडी को एक बार फिर लिखित संदेश भेजा है। यह लगातार दूसरी बार है, जब सोरेन ईडी के बुलावे पर नहीं पहुंचे। माना जा रहा है कि वे ईडी के खिलाफ अदालत में अपील करेंगे। उन्होंने 14 अगस्त को ईडी को पत्र लिखकर भेजे गए समन को राजनीति से प्रेरित एवं गैरकानूनी बताया था और समन वापस लेने को कहा था।

    सीएम ने पत्र में लिखा था कि ऐसा न होने पर वे कानून का सहारा लेने को बाध्य होंगे। सीएम सचिवालय के विशेष दूत ने दोपहर लगभग दो बजे सीलबंद लिफाफे में सीएम का लिखित संदेश ईडी के दफ्तर को सौंपा।

     

     

     

    बता दें कि ईडी ने उन्हें दो बार समन भेजकर रांची स्थित दफ्तर में हाजिर होकर अपनी संपत्ति के ब्यौरे पर बयान रिकॉर्ड कराने को कहा था। पहले समन में उन्हें 14 अगस्त को उपस्थित होने को कहा गया था। इस दिन उपस्थित होने के बदले उन्होंने ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को पत्र लिखा। इसके बाद भी ईडी ने उन्हें दूसरा समन भेजकर 24 अगस्त को उपस्थित होने को कहा था।

    इसे लेकर रांची के एयरपोर्ट स्थित ईडी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। दोपहर तक सीएम के पहुंचने का इंतजार होता रहा, लेकिन पिछली बार की तरह सीएम सचिवालय की ओर से ईडी को चिट्ठी भेजी गई है।

     

     

     

    चिट्ठी के मजमून के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को लिखी गई पिछली चिट्ठी में सोरेन ने कहा था कि समन में ऐसी किसी भी बात का जिक्र नहीं है जिससे मेरे खिलाफ संपत्ति को लेकर जांच की संभावना बनती हो। जहां तक संपत्ति की बात है तो इससे जुड़ी तमाम जानकारी इनकम टैक्स रिटर्न में समय-समय पर दी जाती रही है।

    सीएम ने यह भी कहा था कि अगर प्रवर्तन निदेशालय को किसी ऐसे कागजात की जरूरत है, जिसका जिक्र पूर्व में नहीं किया गया है तो वह मुहैया कराने को तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 29वीं बैठक सम्पन्न हुई।
    Next Article Jamshedpur Blackmail : युवा लेखक अंशुमन भगत के साथ अचानक हुआ ऐसा क‍ि उड़ गये होश, आप भी जान‍िए और सतर्क-सावधान रहें

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.