Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » jharkhand:प्रशासनिक भवन परिसर स्थित सभागार में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 का समापन समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    jharkhand:प्रशासनिक भवन परिसर स्थित सभागार में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री जोबा माझी की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 का समापन समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत कोल्हन विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन परिसर स्थित सभागार में झारखंड राज्य की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री श्रीमती जोबा माझी की अध्यक्षता में पोषण माह 2023 का समापन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त समारोह में सर्वप्रथम मंत्री श्रीमती माझी, जिला उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, निदेशक-समाज कल्याण, झारखंड श्री शशि प्रकाश झा, उप विकास आयुक्त श्री संदीप बख्शी, सहायक समाहर्ता सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी(भा.प्र.से), सहायक निदेशक समाज कल्याण श्रीमती प्रीति रानी, सिंहभूम सांसद प्रतिनिधि सहित उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

     

     

    कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2022 कार्यक्रम अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए क्रमशः तीन सेविका श्रीमती सुनीता महापात्र, श्रीमती सुषमा तियु, श्रीमती आन्दिनी होरो को सम्मानित कर उपस्थित 5 लाभुकों का गोदभराई, 5 बच्चों का अन्नप्राशन भी हुआ। समारोह में विभागीय मंत्री के नेतृत्व में उपस्थित सभी जन द्वारा पोषण शपथ भी लिया गया।

     

     

    समापन समारोह में सम्मिलित होने से पूर्व विभागीय मंत्री के द्वारा सदर परियोजना अंतर्गत गितिलिपि आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण कर वहां स्थित पोषण वाटिका में फलदार वृक्षारोपण तथा केंद्र के बच्चों के बीच पोषाहार रेसिपी, फल आदि का वितरण करते हुए मौजूद बच्चों से वार्तालाप किया गया। समापन समारोह में मंत्री, उपायुक्त व निदेशक एवं अन्य मौजूद अतिथियों के द्वारा सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण वाटिका नमूने का अवलोकन किया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों के कर-कमलों से पोषण ट्रैक्टर पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु क्रमशः हाटगम्हरिया/जगन्नाथपुर/खुंटपानी परियोजना, अति गंभीर कुपोषित बच्चों के रेफरल पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु क्रमशः मनोहरपुर/टोंटो/चक्रधरपुर परियोजना, समर अभियान कार्यक्रम पर उत्कृष्ट कार्य करने हेतु क्रमशः नोआमुंडी/कुमारडुंगी/चक्रधरपुर परियोजना को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

     

     

     

    समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती माझी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विगत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह 2023 कार्यक्रम का राज्य भर में सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समस्त कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिला तीसरे पायदान पर है, यह जिला प्रशासन के पदाधिकारी की कर्तव्यनिष्ठा तथा जमीनी स्तर पर अपने कर्तव्य का निष्पादन करने वाली हमारी सेविका/सहायिका बहनों सहित सभी संलग्न कर्मियों के समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में विभिन्न विभागों के अभिसरण में संचालित राष्ट्रीय पोषण माह का लक्ष्य सुपोषित झारखंड साक्षर झारखंड सशक्त झारखंड है। उन्होंने कहा कि पोषण माह कार्यक्रम अंतर्गत राज्य भर में गांव की महिलाओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को जन जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से पोषण के पांच सूत्रों तथा बच्चों के जन्म के प्रारंभिक 1000 दिन से संबंधित जानकारी से अवगत करवाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमीन पर ‘बिछा’ काशी फूल, मतलब वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा का आगमन
    Next Article जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार बुधवार, 4 अक्टूबर को 12 बजे से आयोजित होगा शिकायत निवारण कार्यक्रम

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.