Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिमडेगा में घटी दिल दहलाने वाली घटना, डायन के आरोप में वृद्ध महिला को जिंदा जलाया
    Breaking News Headlines झारखंड

    सिमडेगा में घटी दिल दहलाने वाली घटना, डायन के आरोप में वृद्ध महिला को जिंदा जलाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिमडेगा. झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना अभी थमी नहीं थी कि सिमडेगा में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी है. जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कुड़पानी में एक वृद्ध महिला को डायन के आरोप में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई. महिला बुरी तरह जल चुकी है. जिसके बाद ठेठईटांगर पुलिस द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल लाकर उसे भर्ती कराया गया है. आग में झुलसी महिला का नाम झरियो देवी है. 60 वर्षीय झरियो देवी दीपाटोली में फॉलो डुंगडुंग के यहां मृत्यु भोज में भाग लेने यहां गई थी. वहां देर से आने एवं डायन बिसाही का आरोप लगाकर पुआल व मिट्टी तेल छिटकर आग लगा दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना के वक्त महिला के पति के दूसरे तरफ होने के कारण उन्हें देर से सूचना मिली. घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने पूरे मामले में महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है. गिरफ्तार लोगों में फ्लोरेंस डुंगडुंग, सिलबीयुस डुंगडुंग,रवि सोरेंग,ज्योति सोरेंग एवम हेमंत टेटे शामिल हैं.

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांव में उन लोगों के दो घर हैं. एक में उसके सास-ससुर रहते हैं, दूसरे में वो अपने पति और बच्चों के साथ रहती है. बुधवार शाम उसके सास-ससुर को कुछ लोग फ्लोरेंस डुंगडुंग के घर उसकी पत्नी की मृत्यु के पश्चात आयोजित भोज भात कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेने आए थे. जिसके बाद दोनों दीपा टोली स्थित फ्लोरेंस डुंगडुंग के घर पहुंचे. जहां कुछ घंटे बाद फ्लोरेंस डुंगडुंग द्वारा झरियो देवी पर डायन बिसाही का आरोप लगाया गया और मौके पर मौजूद 8-10 लोगों ने मिलकर झरियो देवी के साथ काफी मारपीट भी की. मारपीट करने के बाद पुआल के ढेर में उसे पटक कर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी. इस दौरान मौजूद घायल महिला के पति को भी पीटा गया. अकेले और असहाय वृद्ध व्यक्ति कुछ कर न सके. हो-हल्ला सुनकर बाकी लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे. जिसके बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया.
    झोरिया देवी अपने पति के साथ मृत्यु भोज में शामिल होने के लिए फ्लोरेंस डुंगडुंग के घर गई हुई थी. इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा डायन बिसाही का आरोप लगाकर वृद्ध महिला को जलाने की कोशिश की गई. मामले की जानकारी मिलने पर वे अविलंब घटनास्थल पर पहुंचे. लेकिन तब तक वृद्ध महिला काफी जल चुकी थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोहरे का कहर: दिल्ली के कई इलाकों विजिबिलिटी हुई कम, कई फ्लाइट हुईं डिले
    Next Article इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने की तैयारी में विपक्ष, ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

    Related Posts

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    September 20, 2026

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    September 20, 2026

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    ममता बनर्जी का राजनीतिक संकट: चुनावी हार, पार्टी में बगावत और कानूनी शिकंजे का विश्लेषण

    सरदार त्रिलोचन सिंह (पम्मी पाजी) को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, कर्मवीर सिंह समेत कई दिग्गज

    आईआईटी बॉम्बे के एक छात्र की मौत: परीक्षा में ChatGPT का इस्तेमाल और फिर होस्टल रूम में मिला शव

    पालघर क्राइम: इंस्टाग्राम पर ‘भौकाल’ दिखाने चला था चोर, पुलिस ने बाइक समेत दबोचा

    नंदीग्राम से निकली सियासी आवाज, क्या राहुल के साथ आएंगी ममता?

    ब्रिटिश संघ के विघटन की ओर? कार्डिफ समझौते ने खड़े किए सवाल

    सारदा विश्वविद्यालय की शोधार्थी आकांक्षा शर्मा ने प्राप्त की डॉक्टरेट डिग्री: इंदिरा गोस्वामी की साहित्यिक कृतियों पर किया व्यापक शोध

    पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, कई घायल, तीन की हालत गंभीर

    सोनारी विश्वकर्मा पूजा पंडाल पहुंचे समाजसेवी राजकुमार सिंह, पूजा समिति का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.