Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड : रेस्तरां मालिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड : रेस्तरां मालिक की हत्या मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेस्तरां मालिक की हत्या मामले में—

    रांची: रांची में रेस्तरां के एक मालिक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी, एक निलंबित पुलिसकर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यहां एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    पुलिस ने बताया कि रविवार को एक आरोपी प्रशांत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर मुख्य आरोपी तथा निलंबित पुलिसकर्मी को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया गया।

    अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के अपने परिवार के साथ रांची से भागने की कोशिश करने की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई जगहों पर नाकेबंदी की और इस दौरान पुलिस ने सिंह को देखा तथा कांके थाना क्षेत्र में आईटीबीपी शिविर के पास रविवार को उसे घेर लिया।

    पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, ‘‘पुलिस के साथ मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह के दोनों पैरों में दो गोलियां लगी हैं। उसका इलाज राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में किया जा रहा है।’’

    पुष्कर ने बताया कि उन्होंने मामले में एक अन्य व्यक्ति हरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसने अभिषेक को हथियार मुहैया कराए थे।

    पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया, ‘‘रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे हुई गोलीबारी के बाद हमने दोनों को कांके थाना क्षेत्र में ही पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में हमने भी गोलियां चलाईं, जिसमें अभिषेक सिंह के पैर में चोटें आईं।’’

    इस बीच, एसपी ने बताया कि हरेंद्र सिंह पहले झारखंड पुलिस में सिपाही था और पिछले पांच साल से वह निलंबित है।

    अभिषेक ने कबूल किया कि हरेंद्र सिंह ने उसे हथियार मुहैया कराया था। हरेंद्र का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके खिलाफ अरगोड़ा, गोंडा और पलामू के पाटन में तीन मामले लंबित हैं।

    एसपी ने बताया कि अभिषेक सिंह बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने कांके और पिठोरिया थानों में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसकी पहचान अमित ठाकुर के रूप में हुई है।

    एसपी ने कहा, ‘‘हमने उनके कब्जे से चार पिस्तौल, 31 कारतूस, एक राइफल, दो लाख रुपये नकद, दो वाहन और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले की जांच की जा रही है।’’

    रांची में शनिवार रात एक शाकाहारी ग्राहक को कथित तौर पर ‘नॉनवेज(मांसाहारी)’ बिरयानी परोसे जाने के बाद रेस्तरां मालिक विजय कुमार नाग (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने ‘आईएनएस विक्रांत’ पर नौसेना कर्मियों के साथ दिवाली मनायी
    Next Article पटाखे के लिए लड़की से मारपीट, मना करने पर बुजुर्ग की चाकू गोद कर हत्या

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.