Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को नतीजे आदर्श आचार संहिता लागू, बैलेट पेपर से होगा मतदान, NOTA नहीं
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को नतीजे आदर्श आचार संहिता लागू, बैलेट पेपर से होगा मतदान, NOTA नहीं

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान, 27 फरवरी को नतीजे आदर्श आचार संहिता लागू, बैलेट पेपर से होगा मतदान, NOTA नहीं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर बिगुल बज चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तिथियों का औपचारिक ऐलान कर दिया है। राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 फरवरी 2026 को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी संबंधित नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

    राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 28 जनवरी 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक चलेगी। पूरी चुनावी प्रक्रिया 28 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच संपन्न होगी। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा।

    यह चुनाव पूरी तरह गैर-दलीय आधार पर होंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा और इस बार नगर निकाय चुनाव में NOTA का विकल्प नहीं होगा। मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य वैध पहचान पत्रों के आधार पर भी मतदाता मतदान कर सकेंगे। चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे।

    इस चुनाव में राज्य के कुल 48 नगर निकाय शामिल हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत हैं। चुनाव के लिए राज्यभर में 4 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल 43 लाख 23 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष और 21 लाख 26 हजार 227 महिला मतदाता शामिल हैं।

    गौरतलब है कि झारखंड में नगर निकाय चुनाव कई मायनों में अहम माने जा रहे हैं। ट्रिपल टेस्ट पूरा होने के बाद राज्य में पहली बार ये चुनाव कराए जा रहे हैं। वर्ष 2020 से ही ये चुनाव लंबित थे, जो कोरोना महामारी, ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट जैसे मुद्दों के कारण टलते रहे। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी है।

    चार साल के लंबे अंतराल के बाद हो रहे इन चुनावों में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता नगर सरकार की जिम्मेदारी किसे सौंपती है।

    27 फरवरी को नतीजे आदर्श आचार संहिता लागू NOTA नहीं झारखंड नगर निकाय चुनाव का ऐलान 48 निकायों में 23 फरवरी को मतदान बैलेट पेपर से होगा मतदान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज
    Next Article लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग कर्तव्य ही राष्ट्र को महान बनाते हैं- काले 

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.