Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों के समर्थन में खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन
    Breaking News Headlines झारखंड

    किसानों के समर्थन में खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किसानों के समर्थन में खेतों में उतर कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन।
    प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर झमाझम बारिश एवं लगातार हो रहे वर्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पाकुड़ जिला के गंधाईपुर मंडल के अंतर्गत हीरानंदनपुर गांव के खेतों में धरना प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष मनोरंजन सरकार ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष-सह- कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय,भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नेताद्वय शबरी पाल,अनिकेत गोस्वामी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सादेकुल आलम सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।
    धरना के क्रम में कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय ने कहा कि किसान के मुद्दे पर आज भाजपा कार्यकर्तागण खेतों में उतरे हैं।प्रदेश भर में किसानों के धान क्रय कर धान के बकाया राशि के भुगतान नहीं किए जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने से किसान काफी खुश और उत्साहित थे। झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवंबर 2020 में किसानों का धान क्रय का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ था किंतु एक सप्ताह के उपरांत ही कांग्रेस अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव के द्वारा आदेश जारी किया गया जिसमें गिले धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए अनावश्यक धान खरीद पर आवश्यक रोक लगा दिया गया और धान किसानों के घर में सड़ रहे हैं।बकाए धान के राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है,जबकि एक सप्ताह में धान की बुवाई का काम प्रारंभ होने वाला है।लेकिन सरकार के द्वारा खरीदा हुआ धान की राशि का भुगतान किसानों को अब तक नहीं हुआ किया गया है।
    किसान नेत्री शबरी पाल बोली कि कोरोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है चुनाव के पूर्व झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने जो वादा किसानों के साथ किया था उसको भूल गई है जो किसानों के साथ नाइंसाफी है।
    कार्यक्रम खेतिहर किसानगण अश्विनी कुमार झा,अदलु कुनाय तौफीक राज,डालिम शेख,मिट्ठू सरदार,बिंदु सरदार,दुलाल कुनाई,पांचू मंडल,धनंजय मंडल ,गंगा सरकार, टिंकू कुनाई,उत्तम कुनाई,भाग्यो साहा,नबो सरकार गणेश राय,परसादी सरकार बापन सरकार इत्यादि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी यूपी और बिहार में झमाझम बारिश, दिल्लीवासियों को करना होगा इंतजार
    Next Article भाजपाईयों ने किसानों के समर्थन में धरना दिया

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.