Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड और जमशेदपुर की बेटी दिव्य रत्न और झारखंड एवं जमशेदपुर के लाल नीतीश भट्ट ने अपने राज्य का नाम रोशन किया
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार शिक्षा साहित्य

    झारखंड और जमशेदपुर की बेटी दिव्य रत्न और झारखंड एवं जमशेदपुर के लाल नीतीश भट्ट ने अपने राज्य का नाम रोशन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड और जमशेदपुर की बेटी दिव्य रत्न और झारखंड एवं जमशेदपुर के लाल नीतीश भट्ट ने अपने राज्य का नाम रोशन किया है। झारखंड लोक संस्कृति उत्सव ऑनलाइन 2021जिसका आयोजन ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर ,कोलकाता मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ,भारत सरकार के द्वारा किया गया में वोकल में सुश्री दिव्य रत्न एवं इंस्ट्रुमेंटल में श्री नीतीश भट्ट के वीडियो का चुनाव हुआ है और उसे ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल में डाला गया है। झारखंड से एकमात्र यह दोनों कलाकार हैं, जो जूनियर वर्ग मे गायन एवं तबला वादन में सफलता पाई है। सुश्री दिव्य रत्ना ब्लू बेल्स इंग्लिश हाई स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है और संगीत की शिक्षा अपने गुरु श्रीमती मोनिका दत्ता से प्राप्त कर रही है ।वही श्री नीतीश भट्ट दसवी कक्षा के छात्र हैं और अपने गुरु श्री प्रदीप भट्टाचार्य से तबले की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

     

    सुश्री दिव्य रत्न आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की बाल कलाकार भी है ।मात्र 6 साल की उम्र से विभिन्न मंचों में अपने गीत का प्रदर्शन करने लगी है। एक शाम झारखंड पुलिस के नाम, एक्सएलआरआई में आयोजित कार्यक्रम में अपना गीत प्रस्तुत की है। हर हर महादेव संघ में भी उन्होंने अपनी गीत प्रस्तुत की है। साथ ही साथ आज संस्था में लगातार तीन-चार वर्षों तक मंच में अपनी प्रस्तुति देती रही। जिसमें आदरणीय स्वर्गीय बीके लाल जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
    इसके अलावा परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी, बिस्टुपुर में अपने ग्रुप में लगातार 4 सालों तक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक रिकॉर्ड बनाई है। लॉकडाउन के कारण 2 वर्षों से वहां कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है।

    दिव्य रत्न की शुरुआत श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, मानगो में पहली बार हुई थी। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, भालुबासा में भी उन्होंने कार्यक्रम देकर कई पुरस्कार जीते हैं।
    दिव्य रत्न ने अपनी प्रस्तुति अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद एवं ललित नारायण मिश्र जयंती समारोह में भी कई बार दी है। इसके अलावा संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम तुलसी भवन में भी उन्होंने अपने संगीत से लोगों को झुमाया है। दिव्य रत्न ने लॉकडाउन के दौरान वर्चुअल माध्यम से ऑनलाइन राष्ट्रीय कर्ण कायस्थ महासभा एवं दिल्ली की संस्था मिथिलांगन में भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी है ।उन्होंने झारखंड के साथ ही जमशेदपुर का नाम भी रोशन किया है।

    तबला वादन के क्षेत्र में श्री नितीश भट्ट बाल कलाकार के रूप में अपना परचम लहराया है। नीतीश भट्ट आकाशवाणी और दूरदर्शन के भी बाल कलाकार हैं। साथ ही साथ ही २०१९ -२० में मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ,भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में झारखंड से स्कॉलरशिप के लिए अकेले तबला वादन के लिए चयन किया और वो अभी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर के अंदर चल रहा है इसके अलावा अपने कला का प्रदर्शन बिहार,वेस्ट बंगाल,ओडिसा में किया , तथा अपने शहर एवम राज्य में होने वाले तबला प्रतियोगिता में अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया अगर राज्य सरकार का सहयोग मिला तो हमलोगो को उम्मीद है की ये दोनो कलाकार कला एवं संस्कृति में अपने शहर,राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article जिलावासियों की सुविधा हेतु नये सदर अस्पताल में सीटी स्कैन व्यवस्था का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया गया

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.