झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम शुरू, ग्रामीण महिला उद्यमियों को मिलेगा सहयोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ग्रामीण महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से JSLPS एवं IIM-CIP के संयुक्त तत्वावधान में समाहरणालय सभागार में झारखंड इन्क्यूबेटर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान समेत संबंधित अधिकारी, महिला उद्यमी और विभिन्न प्रखंडों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को क्षमता निर्माण, मेंटरशिप, तकनीकी एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन, वित्तीय सहायता, 0 प्रतिशत सॉफ्ट लोन, मार्केट लिंकेज, ब्रांडिंग और पैकेजिंग जैसी सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने महिला उद्यमियों को स्थानीय संसाधनों और बाजार की मांग के अनुरूप अपने व्यवसाय को विकसित करने तथा उपलब्ध अवसरों का बेहतर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

