501 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर-8 स्थित श्री श्री श्याम मां काली मंदिर परिसर में शनि देव महाराज की प्राण प्रतिष्ठा पूजा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले बारीडीह शिव मंदिर परिसर से 501 महिलाओं ने कलश लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो काली मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इसके बाद गोलमुरी के मुख्य पुजारी विशाल भार्गव के द्वारा विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा पूजा प्रारंभ कराई गई। कार्यक्रम में समाजसेवी शिव शंकर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में तापस कर्मकार, प्रितपाल सिंह, महेश सिंह, त्रिदेव सिंह, हरकेश सिंह, गोपाल बहादुर, राहुल कर्मकार, सुरेंद्र प्रसाद और सत्य कुमार समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।

