Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अतिक्रमण स्थल का जायजा लेने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, दुकानदारों की समस्या सुनी
    Breaking News Headlines झारखंड

    अतिक्रमण स्थल का जायजा लेने पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, दुकानदारों की समस्या सुनी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जमशेदपुर के मानगो के प्रभावित दुकानदारों से मिलने चार दिनों बाद बुधवार को मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने बारी- बारी से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें पुनर्वासित कराए जाने का भरोसा दिलाया. हालांकि बन्ना गुप्ता मीडिया के सवालों से झल्लाते नजर आए. कारण ये कि करीब ढाई सौ फुटपाथी दुकानों को उजाड़ा गया है,

     

     

     

    जबकि नगर निगम की ओर से मात्र 45 दुकानदारों को पुनर्वासित कराया जा रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य मंत्री के दावों में दुकानदारों को कितना भरोसा होगा यह तो आने वाला वक्त तय करेगा. बता दे कि पहले दिन से ही स्वास्थ्य मंत्री का विरोध शुरू हो गया था. यहां तक कि जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य मंत्री के भाई की मांग को भी ठुकरा दिया था. इधर रही सही कसर बुधवार को सरयू राय ने निकाल दी. बुधवार को प्रभावित दुकानदारों से मिलने पहुंचे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के सामने ही कांग्रेसी और भाजमो कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी. सरयू राय ने जिला प्रशासन से सभी दुकानदारों को पुनर्वासित कराए जाने की मांग की है.

     

     

     

    उन्होंने दुकान आवंटन में पारदर्शिता बरतने की प्रशासन को नसीहत दी है. वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने साफ शब्दों में कहा कि जो जरूरतमंद होंगे उन्हें जमीन आवंटित कराया जाएगा. इसको लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं. हां जगह अलग- अलग हो सकता है. उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे दुकानदार भी हैं जो दुकानदार कम भू- माफिया ज्यादा हैं. जिन्होंने दुकान छेक कर रखा है,वैसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है. वहीं प्रभावित दुकानदार आज भी अपने उजड़े आशियाने में भविष्य ढूंढ रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्योहारों के मद्देनजर रखते हुये प्रदेश सचिव अंसार खान ने स्ट्रीट लाइटों को कराया ठीक
    Next Article आनंद मार्ग का ब्लड बैंक मे 79वा मासिक रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान एवं 100 पौधा दान

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.