Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग में हाथियों ने मचाया तांडव, एक की परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला
    Breaking News Headlines झारखंड

    हजारीबाग में हाथियों ने मचाया तांडव, एक की परिवार के 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी में दिल दहलाने वाली घटना घटी है. यहां हाथियों के झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार दिया है. इस घटना में मां, बेटा और बेटी की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल है. हाथियों ने रामवृक्ष राम सिंह भुईयां नाम के ग्रामीण की पत्नी रोहणी देवी (40), पुत्र मुकेश कुमार (12), पुत्री सुंदरी कुमारी (10 ) को कुचल कर मार डाला. वहीं, रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को हजारीबाग ले जाने की व्यवस्था की जा रही है.

    ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप 12 हाथियों का झुंड घूम रहा है. इस हाथियों के झुंड ने फसल बर्बाद करने के साथ-साथ गांव के रामबृक्ष राम सिंह के घर पर हमला कर दिया. इसमें रामबृक्ष की पत्नी रोहणी देवी के साथ-साथ पुत्र मुकेश कुमार और पुत्री सुंदरी कुमारी की मौत हो गई है. इसके साथ ही रामबृक्ष घायल हैं.
    बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात 12 हाथियों का झुंड अनाज की तलाश में गांव में प्रवेश कर गया. इस दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक नहीं लगी. हाथियों का झुंड रामवृक्ष राम सिंह भुईयां नाम के ग्रामीण के घर में घुस गया. वह अपने परिवार के साथ सो रहे थे. इस दौरान हाथियों ने उनकी पत्नी रोहणी देवी, पुत्र मुकेश कुमार, पुत्री सुंदरी कुमारी को कुचल कर मार डाला. वहीं रामवृक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके अलावा 2 और लोग हमले में घायल हुए हैं. फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. हमले का शिकार हुआ परिवार मनातू गांव का रहने वाला है. यह ईंटा भट्‌ठा पर काम करने यहां आया था.बताया जाता है कि हाथियों ने पूरे घर को क्षतिग्रस्त कर दिया. गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते झुंड घर को बर्बाद कर चुका था. गांव के लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस व वन विभाग को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. 1 महिला और 2 बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से गांव के लोगों में वन विभाग के रवैये को लेकर नाराजगी है. बताया जा रहा है कि पिछले 2 दिनों से आबादी वाले इलाके में हाथियों का झुंड घूम रहा है. इन्हें गांव से बाहर निकलने के लिए ग्रामीण अपने स्तर से प्रयत्न कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि इस काम में वन विभाग का पर्याप्त सहयोग नहीं मिल रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे की बड़ी घोषणा: कोहरे के चलते फरवरी तक रहेंगी कैंस‍िल 62 ट्रेनें
    Next Article सिद्धू ने एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर पर बोला हमला, कहा- वह घर बैठे हैं और मोदी के तलवे चाट रहे हैं

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.