Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सरकार ने वन पट्टा देने में कंजूसी की है – लखन मार्डी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखंड सरकार ने वन पट्टा देने में कंजूसी की है – लखन मार्डी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड सरकार ने वन पट्टा देने में कंजूसी की है – लखन मार्डी

    घाटशिला संवाददाता
    भाजपा घाटशिला विधानसभा पूर्व प्रत्याशी सह झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता लखन मार्डी जी ने दामपाड़ा क्षेत्र का दौरा किए जाहेर थान का निरीक्षण किया, युवा खिलाड़ियों को फुटबॉल देकर हौसला उपजाई किया। काडाडुबा पंचायत के बल्लाम गांव में अपने आदिवासी समाज के देवतुल्य ग्रामीणों को सम्बोधित कर याद दिलाते हुए कहा कि 2019 के 13 फरवरी को माननीय सुप्रीम कोर्ट ने वन भूमि पर खेती करने एवं जंगलों के अंदर निवास करने वाले आदिवासी एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों को वन एवं वन भूमि से बेदखलीकरण का आदेश जारी किया था।

     

     

    वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासियों द्वारा भूमि स्वामित्व के दावों को विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिया गया था। मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से आदिवासियों को जंगलों से हटाने के आदेश पर रोक लगाने के लिए रिव्यू पिटीशन फाइल किया। तब जाकर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने 13 फरवरी 2019 के आदेश पर रोक लगा दिया और लाखों-लाख आदिवासियों को बेघर होने से बचाए गए। मोदी जी आदिवासियों का रक्षा कवच है। 15 सितंबर 2024 रविवार को गोपाल मैदान जमशेदपुर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आ रहे हैं आप सभी आमंत्रित हैं।

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने आदिवासियों को भूमि पट्टा देने में भी कंजूसी की है। वन पट्टा के लिए लोग दर दर भटक रहें है।
    झारखंड छोड़कर ज्यादातर राज्यों में पेसा कानून लागू है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने पांच साल में पेसा कानून को लागू नहीं कर पाया। देश के पांचवी अनुसूची क्षेत्र में आदिवासी स्वशासन को सक्षम करने के लिए 24 दिसंबर 1996 को पेसा अधिनियम लागू किया गया था। ग्राम सभा के माध्यम से आदिवासियो को एक संवैधानिक अधिकार मिला हुआ है। झारखंड राज्य की साढे चार हजार पंचायत में से 2026 पंचायत पांचवी अनुसूची क्षेत्र में है जो पंचायत पेसा के अधीन आती है ।

     

     

     

    झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने पांचवी अनुसूची क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन करते हुए उनके माफियाओं के माध्यम से कोयला, बालू, पत्थर,लकड़ी आदि झारखंड लुटाने और लूटने काम जारी रखा है इसीलिए पेसा कानून और पांचवी अनुसूची के प्रावधानों को लागू नहीं किया है। पेसा कानून को लागू नहीं कर आदिवासियों को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम जेएमएम सरकार ने किया है।
    मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा दामपाड़ा मंडल अध्यक्ष संजय महाकुड़, दिलीप मुर्मू,सौरभ कुमार हांसदा,मुनीराम सोरेन, पवन टुडू,विकास बिशई,बाबलु टुडू,मंगल मुर्मू,बास्ता मुर्मु, श्याम मुर्मू,लुस्की टुडू,फुलमुनी मानकी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंडित गोविंद वल्लभ पंत ने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अविस्मरणीय कार्य किये : आदित्यनाथ
    Next Article राहुल गांधी हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.