Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान
    Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल गांधी हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम कर रहे हैं: शिवराज सिंह चौहान

    रांची:  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अमेरिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा और उन पर चुनावों में बार-बार हार की हताशा में विदेशों में भारत को बदनाम करने का आरोप लगाया।

    भाजपा के झारखंड चुनाव प्रभारी चौहान इस महीने होने वाली पार्टी की प्रस्तावित परिवर्तन रैली के सिलसिले में एक बैठक में शामिल होने के लिए आज रांची पहुंचे।

     

     

    गांधी के कथित बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा, ‘‘केवल एक कुंठित व्यक्ति ही देश को बदनाम कर सकता है और विदेशों में इसकी छवि खराब कर सकता है। अब वह न केवल सरकार बल्कि निर्वाचन आयोग पर भी सवाल उठा रहे हैं।’’

    उन्होंने यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने ही देश की दूसरे देश में आलोचना करना देशभक्ति का काम नहीं हो सकता।’’

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और यह जिम्मेदारी का पद होता है।

    चौहान ने कहा कि जब नरसिम्हा राव देश के प्रधानमंत्री थे तो अटल बिहारी वाजपेयी विपक्ष के नेता थे।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘तब उन्होंने (वाजपेयी) कई मौकों पर विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। देश के बाहर कभी भी नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने देश की छवि खराब करने की कोशिश नहीं की।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह (राहुल गांधी) ऐसे नेता है जो कुंठाग्रस्त है। लगातार तीसरी बार पराजय के कारण उनके मन में भाजपा, संघ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को लेकर अंध विरोध बैठ गया है और वह विरोध करते-करते देश का ही विरोध करने लगे हैं।’’

    चौहान ने कहा कि लगातार हार के कारण राहुल निराश और हताश हैं और अपनी हताशा विदेश में निकाल रहे हैं।

    उन्होंने कहा, ‘‘देश के बाहर कांग्रेस और भाजपा नहीं होती। देश के अंदर हम मुद्दों पर लड़ सकते हैं लेकिन देश के बाहर केवल भारत होता है।’’

    उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘राहुल गांधी जी लगातार देश की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और देश की छवि खराब करने की कोशिश देशद्रोह जैसी सीमा में आती है।’’

    राहुल गांधी वर्तमान में अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर हैं। शनिवार से शुरू हुई उनकी यात्रा का पहला पड़ाव डलास था और वह सोमवार को वाशिंगटन पहुंचे।

     

     

     

    यहां के प्रतिष्ठित जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी और वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया के एक उपनगर हर्नडॉन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी को समान अवसर उपलब्ध नहीं कराए गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे स्वतंत्र चुनाव नहीं मानता हूं। मैं इसे काफी हद तक नियंत्रित चुनाव मानता हूं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अगर निष्पक्ष चुनाव होता तो भाजपा 240 सीटों के आसपास भी कहीं आती।’’ उन्होंने कहा कि पार्टी के पास ‘‘भारी वित्तीय बढ़त’’ थी।

    कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘निर्वाचन आयोग वही कर रहा था जो वे चाहते थे। पूरा प्रचार अभियान ऐसे बनाया गया कि मोदी जी देशभर में अपना एजेंडा चला सकें।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने वन पट्टा देने में कंजूसी की है – लखन मार्डी
    Next Article  सोनारी आंध्र समिति के सौजन्य से श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.