Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने कर दी वन विभाग के मुंशी की हत्या
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने कर दी वन विभाग के मुंशी की हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिमी सिंहभूम. झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में मंगलवार शाम वन विभाग के मुंशी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि घटनास्थल पर नक्सलियों ने जेसीबी मशीन पर भी डीजल छिड़कर आग लगा दी. पुलिस मुखबीर करार देते हुए नक्सलियों द्वारा एक हफ्ते में दूसरी हत्या है.पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नक्सलियों ने मृतक के शव के पास अपना पर्चा छोड़ा है जिसमें पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की बात कही गयी है. लिंडा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी जांच जारी है. मृतक की पहचान वन विभाग में मुंशी के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय बोयराम लुगुन के रूप में हुई है.
    उल्लेखनीय है कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में यह दूसरी हत्या की है. अभी 21 दिसम्बर की रात नक्सलियों ने पुलिस मुखबीर करार देते हुए चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कदमडीहा पंचायत स्थित गितिलपी गांव के प्रेम सुरीन नामक एक ग्रामीण की हत्या कर दी थी. बताया गया कि युवक को पहले घर से अगवा किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई.

    यह घटना बीते मंगलवार की रात करीब 10 बजे की है. जहां देवेन्द्र सुरीन के 28 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह सुरीन की अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. अपराधियों ने प्रेम सुरीन को उसके घर से उठा कर 200 मीटर दूर गोईलकेरा – चाईबासा मुख्य मार्ग पर ले गए. वहां गोली मार कर हत्या कर दी.
    वहीं हाल ही में लोहरदगा जिले की सदर थाना पुलिस ने विस्फोटक को साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. जिसमे 50 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार यह विस्फोटक प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पास पहुंचाई जाने वाली थी. मामले में पुलिस गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोने का लालच पड़ा भारी, खुदाई के दौरान धंसी खदान, 38 लोगों की दबकर मौत
    Next Article देश के 13 शहरों में अगले साल लॉन्च होगी 5G सेवाएं

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.