Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी: कांग्रेस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी: कांग्रेस

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर कल तस्वीर साफ हो जाएगी: कांग्रेस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    नयी दिल्ली झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दलों के बीच बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा।

    पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। तथा यह भी स्पष्ट किया कि अभी किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है अफवाहों से बचें

    पार्टी मुख्यालय में आयोजित सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो और झारखंड से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी मीर ने संवाददाताओं से कहा, आज की बैठक में झारखंड में कांग्रेस के कोटे की 70 प्रतिशत सीटों पर चर्चा हुई है…जिन सीटों में पुनर्विचार की बात कही गई है, उनके बारे में हम सारी बातें कल तक शीर्ष नेतृत्व के सामने रख देंगे।”

    उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीट पर और कौन सी सीट पर लड़ेगा।

    मीर ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची आज देर रात या मंगलवार को जारी कर सकती है।

    उन्होंने कहा, “हमें पूरी उम्मीद है कि झारखंड में गठबंधन पिछली बार की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगा और हम फिर से राज्य में अपनी सरकार बनाएंगे।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने गत शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे।

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह ‘इंडिया’ गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

    झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) शामिल हैं।

    झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

    झारखंड में सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी: कांग्रेस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने एक साथ थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन।
    Next Article JAMSHEDPUR: एनडीए की मजबूती के साथ पश्चिम विधानसभा में विधायक सरयू राय को विजयी बनाने की रणनीति पर भाजपा ने की विस्तृत चर्चा, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन दाखिल करेंगे सरयू राय।

    Related Posts

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.