Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: एनडीए की मजबूती के साथ पश्चिम विधानसभा में विधायक सरयू राय को विजयी बनाने की रणनीति पर भाजपा ने की विस्तृत चर्चा, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन दाखिल करेंगे सरयू राय।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    JAMSHEDPUR: एनडीए की मजबूती के साथ पश्चिम विधानसभा में विधायक सरयू राय को विजयी बनाने की रणनीति पर भाजपा ने की विस्तृत चर्चा, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन दाखिल करेंगे सरयू राय।

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: एनडीए की मजबूती के साथ पश्चिम विधानसभा में विधायक सरयू राय को विजयी बनाने की रणनीति पर भाजपा ने की विस्तृत चर्चा, पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद, 24 को नामांकन दाखिल करेंगे सरयू राय।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पश्चिम विधानसभा में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए गठबंधन ने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एवं विधायक सरयू राय की उम्मीदवारी को मजबूती देने के लिए सोमवार को साकची स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा क्लस्टर प्रमुख भावना बोहरा, छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में चुनावी रणनीति पर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान मुख्य फोकस एनडीए की एकजुटता को और मजबूत करते हुए सरयू राय को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर था। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 24 अक्टूबर, गुरुवार को सरयू राय अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

     

     

     

    इसके पहले बोधी मंदिर मैदान में सुबह 10 बजे एक भव्य जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में एनडीए के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों के जुटने की संभावना है। सभा के बाद सरयू राय नामांकन दाखिल करेंगे, जो उनके चुनावी अभियान का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सातों मंडलों के अध्यक्ष और जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया। इसमें चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

     

     

    बैठक में एनडीए गठबंधन की एकता और संगठन की शक्ति को स्पष्ट संदेश के रूप में जनता के बीच ले जाने पर बल दिया गया। सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर सरयू राय की जीत को सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरेंगे। इसके अतिरिक्त, बैठक में तय किया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं और राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। सभी ने एक स्वर में सरयू राय की जीत को प्राथमिकता बताते हुए चुनावी अभियान में अपनी पूरी ऊर्जा लगाने की बात कही।

    बैठक में उपस्थित प्रमुख नेताओं में विधायक सह एनडीए प्रत्याशी सरयू राय, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक प्रमुख भावना बोहरा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, जिला मंत्री विजय तिवारी, अखिल सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, अजीत कुमार सिंह, प्रशांत पोद्दार, बिनोद राय, फातिमा शाहीन, रबिन्द्र सिसोदिया व अन्य शामिल थे।

    24 को नामांकन दाखिल करेंगे सरयू राय। JAMSHEDPUR: एनडीए की मजबूती के साथ पश्चिम विधानसभा में विधायक सरयू राय को विजयी बनाने की रणनीति पर भाजपा ने की विस्तृत चर्चा पश्चिम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष रहे मौजूद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में सीट बंटवारे को लेकर मंगलवार को तस्वीर साफ हो जाएगी: कांग्रेस
    Next Article जानें कांग्रेस ने किन्हे कहां से दिया टिकट:बन्ना गुप्ता पश्चिम और डॉक्टर अजय पूर्वी से प्रत्याशी घोषित

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.