Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेपर लीक के आरोप और छात्रों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार पर निशाना झामुमो ने किया खारिज
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा

    पेपर लीक के आरोप और छात्रों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार पर निशाना झामुमो ने किया खारिज

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेपर लीक के आरोप और छात्रों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार पर निशाना झामुमो ने किया खारिज

     

    जेपीएससी द्वारा रविवार को ली गई सिविल सेवा की कंबाइंड प्रारंभिक परीक्षा के पेपर लीक को लेकर चतरा में छात्रों का हंगामा और पेपर लीक के आरोप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला हो तो इस तरह की ही खबरें आती हैं.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब तक राज्य में करप्शन नहीं खत्म होगा, तब तक बाकी चीजे ठीक नहीं हो सकती हैं.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब पैसा लेकर जॉब बांटा जाएगा, तब वही होगा जो वर्तमान में हो रहा है.

     

     

    बाबूलाल ने की मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांगराज्य के कुल 834 परीक्षा केंद्रों पर जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी की परीक्षा हो रही है. दो पालियों में हो रही इस पीटी परीक्षा को लेकर चतरा में परीक्षार्थियों द्वारा यह कहते हुए बवाल काटा गया कि परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. इसी तरह की खबर जामताड़ा से भी मिली है. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी पेपर लीक की आ रही खबरों के बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए दोहराया कि सत्ता से संरक्षित भ्रष्टाचार और अपराध को रोके बिना इस तरह की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जब पैसे लेकर नौकरियां दी जाएगी, तो इस तरह की घटनाएं होती रहेगी.

     

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा रविवार को आयोजित 11वीं-12वीं और 13 वीं सिविल सर्विस की पीटी परीक्षा देने पहुंचे चतरा के उपेंद्र नाथ वर्मा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थियों ने यह कहते हुए हंगामा किया कि कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र लीक कर दिया. परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र लीक करने के आरोप और हंगामे के बाद परीक्षार्थियों को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. छात्रों का कहना था कि नियम के अनुसार छात्रों के सामने ही प्रश्नपत्र के पैकेट का सील खोलना चाहिए था,

     

     

     

    लेकिन चतरा के उस सेंटर पर प्रश्न पत्र का सील पहले से खुला था. छात्रों का आरोप है कि जब उन लोगों ने इस मुद्दे को उठाया तो कॉलेज प्रबंधन के लोग उल्टे अभ्यर्थियों के साथ बदतमीजी करने लगे. वहीं मामले में कॉलेज के प्राचार्य धनेश्वर राम ने कहा कि कंट्रोल रूम में परीक्षा अवधि में ही नियमानुसार प्रश्न पत्र को खोला गया है. इस प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई है

    केंद्रीय मंत्री अंर्जुन मुंडा ने इस मामले में कहा कि यह छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. लगातार प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक का मामला चिंता का विषय है. इस मामले को झारखंड सरकार को देखना चाहिए. विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में विद्यार्थी बहुत उम्मीद के साथ तैयारी करते हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक का मामला जो सतह पर आया है वह चिंता का विषय है. झारखंड सरकार द्वारा आयोजित जेपीएससी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का सम तो बर्बाद होता ही है साथ ही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है

     

    दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पूरे मामले को सिरे से खारिज करते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि मुद्दा विहीन है विपक्ष

    पेपर लीक के आरोप और छात्रों के प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार पर निशाना झामुमो ने किया खारिज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article केबुल हरिजन बस्ती में सनातन उत्सव समिति ने चलाया स्टिकर अभियान

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.