Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झंझट में झारखंड विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो सकते हैं निर्णायक निर्णय
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झंझट में झारखंड विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो सकते हैं निर्णायक निर्णय

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झंझट में झारखंड विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो सकते हैं निर्णायक निर्णय

     

    झारखंड इस वक्त पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर ईडी की गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।झंझट में झारखंड विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो सकते हैं निर्णायक निर्णय दूसरी तरफ भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएम सोरेन ईडी के डर से लापता हो गए हैं। बता दें कि सोमवार को ईडी की टीम ने दिल्ली स्थित हेमंत सोरेन के आवास पर रेड की थी। सोरेन तो वहां नहीं मिले लेकिन ईडी ने उनकी BMW कार और लाखों रुपये कैश को कब्जे में ले लिया है।

     

     

    हालांकि, हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में विधायकों संग बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सोरेन इस बैठक के बाद कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। दूसरी ओर झारखंड भाजपा ने हेमंत सोरेन को गुमशुदा घोषित करते हुए पोस्टर जारी किया है और इनाम का भी ऐलान किया है।

    गुमशुदा का पोस्टर जारी
    सीएम हेमंत सोरेन पर झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि सीएम को ढूंढकर लाने वाले को हम 11 हजार रुपये का इनाम देंगे। साथ ही भाजपा के X हैंडल से सीएम सोरेन की गुमशुदगी का पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में लिखा है- गुमशुदा की तलाश, झारखंड के सीएम। नाम- हेमंत सोरेन, रंग सांवला, कद 5 फुट 2 इंच, कपड़ा सफेज शर्ट, काला पैंच और पैर में चप्पल। पोस्ट में कहा गया है कि सोरेन परसों रात 2 बजे यानी की 40 घंटों से लापता हैं।

     

     

    आखिरी बार 2 बजे रात में पैदल निकलते, सुरक्षाकर्मियों द्वारा देखे गए हैं। जिन महानुभाव को इनका जानकारी मिले शीघ्र दिए गए पते पर सूचित करें। जानकारी देने वाले को 11000 रुपए इनाम। पता- सीएम आवास, रांची।

    सीएम आवास के पास 144 लागू
    राज्य में जारी राजनीतिक बवाल के बीच रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास, राजभवन और ईडी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है। झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी रांची नहीं छोड़ने और राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को एक बैठक में भाग लेने को कहा गया है। ये बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रस्तावित पूछताछ को लेकर रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई है

     

    गोड्डा भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक ट्वीट कर फिर से एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने किये घोटाले में जल्द ही ईडी की शिकंजे में होंगे लेकिन उससे पहले वो मुख्यमंत्री की गद्दी पर अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को बैठा सकते हैं।भाजपा सांसद दुबे ने कहा कि हेमंत सोरने मुख्यमंत्री की गद्दी छोड़ सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपने सभी सहयोगी विधायकों को “अपने सामान के साथ” रांची पहुंचने के लिए संदेश भेजा है। इसी बीच खबर है कि सीएम हेमंत सोरेन रांची पहुंच गए हैं और महागठबंधन की बैठक में भी शामिल हो गए हैं। उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी बैठक में मौजूद है।

    सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने झारखंड के सीएम सोरेन को नया समन जारी कर कहा है कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध रहें नहीं तो एजेंसी खुद उनके पास पूछताछ के लिए जाएगी। ईडी का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जारी किया गया यह दसवां समन है।

    झंझट में झारखंड विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हो सकते हैं निर्णायक निर्णय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्व. सोना देवी की स्मृति में आयोजित नेत्र शिविर का नेत्र रोगियों के विदाई के साथ सम्पन्न
    Next Article प्रदेश में घोर संवैधानिक संकट है मुख्यमंत्री दो दिन से लापता हैं :प्रतुल शाह

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.