Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड में विगत 15-16 वर्ष भाजपा ने शासन के दौरान एक भी जनहित के कार्य और ना ही कोई रोज़गार के द्वार खुले : आनंद बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड में विगत 15-16 वर्ष भाजपा ने शासन के दौरान एक भी जनहित के कार्य और ना ही कोई रोज़गार के द्वार खुले : आनंद बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखण्ड में विगत 15-16 वर्ष भाजपा ने शासन के दौरान एक भी जनहित के कार्य और ना ही कोई रोज़गार के द्वार खुले : आनंद बिहारी दुबे

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत जमशेदपुर पश्चिम, जमशेदपुर पूर्वी सहित गठबंधन के पोटका विधानसभा, जुगसलाई विधानसभा, घाटशिला विधानसभा एवं बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से आम जनता भारी बहुमत से कांग्रेस पार्टी और गठबंधन दल के नेताओ को जनहित के कार्यों को देखते हुए अवश्य जिताने का कार्य करेगी।

     

     

    झारखण्ड में विगत 15-16 वर्ष भाजपा ने शासन कि इस दौरान एक भी जनहित के कार्य और ना ही कोई रोज़गार के द्वार खुले। जब से कांग्रेस गठबंधन की हेमंत सोरेन की सरकार आई है। तब से हर क्षेत्र में द्रुत गति से विकास हो रहे है। यदि हम पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा या जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के जनता के विकास को देखा जाए तो झारखंड सरकार के माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिल का पत्थर साबित कर दिया है। उनके द्वारा किए गए जनहित के कार्य से दोनों विधानसभा क्षेत्र के आम जनता को बहुत बड़ा विकास का लाभ मिलने जा रहा है। सर्वप्रथम माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत 600 बेड से अधिक का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन कराकर यह साबित कर दिया है। पूर्वी सिंहभूम जिला में निवास करने वाले वैसे सभी लोग खासकर गरीब, मजदूर, असहाय लोगों के लिए बड़ी से बड़ी गंभीर बीमारी का इलाज अब जमशेदपुर में संभव हो सकेगा।

     

     

    जिसकी शुरुआत विगत तीन दिनों से हो चुकी है, इतना ही नहीं अब जमशेदपुर की जनता को सहयोग करने की बारी है कि राष्ट्र स्तरीय अस्पताल के संचालन में अपना पूर्ण समर्थन अस्पताल को चलाने वाले प्रबंधन, चिकित्सकों और उनके स्टाफ को सपोर्ट कर करें, अपना सहयोग दें तथा उनके मनोबल को कभी गिरने ना दें। इससे उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा हम सभी लाभ उठाने में सफल होंगे। हम सबों ने देखा है कि विगत 5 वर्षों से माननीय स्वास्थ्य मंत्री ने पदभार संभाला है। तब से एमजीएम अस्पताल में भी उच्च स्तरीय चिकित्सा का स्वरूप में बदलाव हुआ है। इस पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेने के बाद लगभग 400 करोड रुपए निवेश कर कर एमजीएम अस्पताल का पुनर्निर्माण को प्रारंभ करा दिया है। जिस कार्य को कभी भी जाकर देखा जा सकता है। उक्त अस्पताल पुराना एवं जर्जर होने के साथ कई प्रकार के असुविधा के होने पर भी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है, लेकिन कुछ महीनों के अंदर यहां भी उच्च स्तरीय चिकित्सा मिलना प्रारंभ हो जाएगा और बिल्डिंग के निर्माण हो जाने से अधिक से अधिक मरीजों का चिकित्सा तथा इंफ्रास्ट्रक्चर राष्ट्र स्तर के अस्पताल में शुमार हो जाएगा। यह सब कांग्रेस पार्टी के सोच को दर्शाता है।

     

     

    हमें बहुत जल्द ही पुनर्निर्माण हो रहे दुसरा अस्पताल भी मिल जाएगा।
    इतना ही नहीं जमशेदपुर वासियों को मानगो तथा हाईवे जाने के क्रम में घोर असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस असुविधा को देखते हुए माननीय मंत्री ने मानगो से साकची तक जनता के हित में फ्लाईओवर का योजना बनाया परंतु इस सार्थक प्रयास को एक बुद्धिमान नेता ने उपहास उड़ाया था लेकिन माननीय मंत्री ने अपने सोच को लगातार आगे बढ़ते हुए फ्लाईओवर निर्माण के सभी रूकावटों को दूर कराते हुए फ्लाइओवर के निर्माण को गति पकड़ा दिया है। जो कुछ माह के अंदर हम लोगों को फ्लाइओवर के माध्यम से सुविधा प्राप्त होने लगेगी।
    झारखंड सरकार ने सर्वजन पेंशन योजना एवं मईया सम्मान योजना को लागू करा कर वैसे सभी लोगों को एक सम्मान का अवसर दिया है। जिन्हें पेंशन मिलना प्रारंभ हो गया है। यह तो एक शुरुआत है, कांग्रेस पार्टी एवं गठबंधन दल के द्वारा जल्द ही इस राशि को बढ़ाया जाएगा। जिससे पेंशन प्राप्त करने वाले सभी लोगों को पेंशन के माध्यम से सम्मान मिलेगा। आज अबुआ आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंद लोगों को तीन बेडरूम सहित किचन एवं शौचालय के प्रबंधन के साथ घर उपलब्ध होना प्रारंभ हो गया है और इसमें अधिक से अधिक लोग लाभ उठा रहे हैं।

     

     

    जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि उपरोक्त सभी जनहित के कार्यों को देखकर भाजपा तिलमिला गई है। इसी को लेकर भाजपा अनाप-शनाप बयान देना प्रारंभ कर दी है। भाजपा के नीति में कभी भी नौजवानों को रोजगार, नौकरी देने का कोई भी मनसा नहीं होता है। जबकि कांग्रेस पार्टी और गठबंधन दल हमेशा से रोजगार, नौकरी के सभी आयाम को बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। आज हजारों हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के माध्यम से देश दिए गए है।
    कांग्रेस पार्टी ने आम जनता के रायशुमारी से बहुत ही जल्द घोषणा पत्र ला रही है। जिसे लेकर हम जनता के बीच जाएऐंगे।
    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के वासियों को दुर्गा पुजा के अवसर पर शुभकामना एवं बधाई भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने चाकुलिया प्रखंड के सरडिहा पंचायत का दौरा कर ग्रामीणों के साथ संवाद किया
    Next Article बागडेहरी में आलिया ड्रग स्टोर का जिला परिषद सदस्या ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.