Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन ने जिले के उपायुक्त को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माँग दोहराई
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन ने जिले के उपायुक्त को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माँग दोहराई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन ने जिले के उपायुक्त को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की माँग दोहराई

    ■ जनसंख्या वृद्धि कोरोना महामारी की तरह, इसका समय से इलाज होना आवश्यक: प्रेम झा

    जमशेदपुर। पिछले 8 वर्षों से देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फॉउन्डेशन ने कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग को लेकर देशभर के तीन सौ से अधिक जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री, भारत सरकार व मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। 11 जुलाई, विश्व जनसंख्या दिवस से पूर्व शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष प्रेम झा के नेतृत्व में फॉउन्डेशन के कार्यकर्ताओं ने कोरोना पर सरकार द्वारा निर्दिष्ट नियमों का पालन करते हुए जिले के उपायुक्त सूरज कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम जनसंख्या नियंत्रण कानून विषयक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ के ओजस्वी नारे लगाते हुए जनसंख्या नियंत्रण विषयक नारे- बढ़ती जो आबादी है- देश की बर्बादी है। दो बच्चों का कानून – लागू करो, लागू करो जैसे नारे लगाए। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित आम बागान मैदान से जिला उपायुक्त कार्यालय तक पदयात्रा सह जागरूकता मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर व तख्ती लेकर बढ़ती जनसंख्या के दुष्प्रभाव से आमजनों को जागरूक किया।
    इस अवसर पर फॉउन्डेशन के जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने देश में बढ़ती जनसंख्या को कोरोना महामारी की भांति बताया और कहा कि अब इसका इलाज होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या विस्फोट की समस्या के समाधान के लिए जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन पिछले लगभग 8 वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से कई राज्यों तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार धरने, प्रदर्शन, पदयात्राओं, जागरूकता रैली, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एवं पत्र, सांसद संवाद तथा सार्वजनिक सभाओं एवं रैलियों के माध्यम से सरकार के समक्ष देश में अधिकतम दो बच्चों का कानून बनाकर लागू करने की मांग उठा रहा है। इस विषय में महामहिम राष्ट्रपति से संस्था एवं सांसदों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने भेंटकर कानून की मांग के समर्थन में 125 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित संस्था का मांग पत्र सौंपकर सरकार द्वारा कानून बनाने की प्रक्रिया आरम्भ करने का अनुरोध किया है। प्रेम झा ने बताया कि कोरोना संकट से उबरने के पश्चात देशभर में जनसंख्या समाधान यात्रा आरम्भ होगी तथा देशभर के सभी राज्यों के लोगों को जनसंख्या विस्फोट के प्रति जागरुक कर आन्दोलन से जोड़ा जायेगा।

    इस दौरान संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह, महिला विंग जिलाध्यक्ष रीना चौधरी, बंटी सिंह, सुमित श्रीवास्तव, आदित्य रंजन, पप्पू कुमार, बबलू सिंह, पीयूष ईशु, खुशी ओझा, शोभा श्रीवास्तव, सीलु साहू, रीना सिंह, रेणु अहूजा, कांची लोहार, अमरजीत कौर, जुली देवी, गीता देवी, बिंदु सिंह, नेहा साहू, सरबजीत कौर, राजन सिंह, कौशिक घोष, नरेश प्रसाद, निरंजन झा, सौरभ श्रीवास्तव, मंशा दास, मीना देवी, अंकित शुक्ला, कुमार गौतम, ह्नन्नी परिहार, आदित्य कुमार, संजू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्रों में भी वेक्टर जनित रोगों से बचाव हेतु कराया जाएगा फॉगिंग

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.