Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव’ का किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव’ का किया उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली 2 फरवरी उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू राष्ट्रीय जनजातीय पर्व ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन 1 फरवरी को नई दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में किया। ये आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन भारतीय आदिवासी सहकारी विपणन विकास संघ (ट्राइफेड) द्वारा किया जाता है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने की। । जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह, ट्राइफेड अध्यक्ष रमेश चंद मीणा और मंत्रालय सचिव आर. सुब्रमणयम भी इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित रहेे। आदि महोत्सव का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 के बीच किया जा रहा है।
    आदि महोत्सव- आदिवासी संस्कृति, शिल्प, भोजन और वाणिज्य की भावना का उत्सव है जिसे 2017 में शुरू किया गया था और तब से सफलतापूर्वक इसका आयोजन हर वर्ष किया जा रहा है। यह महोत्सव देश भर से आदिवासियों की समृद्ध और विविध शिल्प और संस्कृति को एक स्थान पर लाकर लोगों को उससे रूबरू करवाने के मकसद से शुरू किया गया था।

     

    कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न विकट परिस्थितियों के चलते ट्राइफेड ने 2020 में ये महोत्सव आयोजित नहीं किया था, लेकिन अब इस परंपरा को फिर से शुरू किया जा रहा है। दिल्ली हाट में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में आदिवासी कला और शिल्प, चिकित्सा और उपचार, भोजन और लोककलाओं का प्रदर्शन और बिक्री शामिल हैे जिसमें देश के 20 से अधिक राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगर, कलाकार और शेफ भाग लेंगे और अपनी समृद्ध पारंपरिक संस्कृति की एक झलक पेश कर रहे हैं।
    देश की आबादी में 8 प्रतिशत से अधिक जनजातियां हैं लेकिन वे समाज के वंचित वर्गों में से हैं। प्राकृतिक सादगी से प्रेरित, उनकी रचनाओं में एक कालातीत अपील है। हस्तशिल्प की विस्तृत श्रृंखला जिसमें हाथ से बुने हुए सूती, रेशमी कपड़े, ऊन, धातु शिल्प, टेराकोटा और मनके-कार्य शामिल हैं, सभी को संरक्षित और बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आदिवासी कार्य मंत्रालय के तहत नोडल एजेंसी के रूप में ट्राइफेड आदिवासी लोगों की आय और आजीविका में सुधार करने के लिए काम कर रहा है। ये उनके जीवन और परंपराओं के तरीके को भी संरक्षित करता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article उपायुक्त के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस व वन विभाग के पदाधिकारियों ने आज दलमा पहाड़ी का ट्रैकिंग कर ट्रेकिंग की सम्भावनाओं को देखा

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.