जामताड़ा : झारखंड सरकार के पूर्व दिवंगत मंत्री हाजी हुसैन के पुत्र हाफिजउल हसन को झारखंड सरकार के कैबिनेट में जगह देकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जहां पूर्व मंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी वहीं अल्पसंख्याक के हितों को प्राथमिकता देने का काम किया है। उक्त बातें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी सदस्य इंटक जिलाध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कही। हरिमोहन ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नवोदित मंत्री हाफिज उल हसन को बुके देकर शुभकामना दी उन्होंने कहा कि उल हसन युवा है और काफी ऊर्जावान है। सरकार की ओर से जो इन्हें जिम्मेवारी दी जाएगी उसका यह शत प्रतिशत निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि यूपीए हेमंत सोरेन नेतृत्व वाली गठबंधन की सरकार ने अल्पसंख्यकों का जो सम्मान था, वह सम्मान देने का काम किया है। हमेशा से कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार झारखंड के सभी वर्गों को उचित सम्मान देने का काम किया है।

