
फतेहपुर/जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड मुख्य द्वार पर आजसू पार्टी द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया| जिसमें मुख्य तौर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव माधव चंद्र महतो ने कहा कि प्रखंड के आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार के द्वारा मनमानी तरीके से पारिवारिक राशन कार्ड का वितरण अनियमित तरीके किया गया है|जबकि निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला का पत्रांक 1929 दिनांक 29/ 9/ 2020 के आदेश अनुसार सभी जन वितरण दुकानदार के बीच औसतन पारिवारिक राशन कार्ड का वितरण करना सुनिश्चित करना है लेकिन अभी तक निदेशक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामला का सही तरीके से पालन नहीं किया गया जिसके चलते राशन कार्ड धारियों में आपने राशन उठाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है|

