नारायणपुर (जामताडा़) – – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारायणपुर प्रखंड कार्यालय मैदान में जे एस एल पी एस के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सखी मंडल के महिलाओं को सम्मानित किया गया । यह सम्मान उप प्रमुख दौल गोविंद रजक तथा अवर पुलिस निरीक्षक रंजीत राम ने संयुक्त रूप से महिलाओं को दिया । इस बाबत उप प्रमुख दलगोविंद रजक ने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं बल्कि मार्गदर्शी है। इनसे सीख लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं के कार्य अनुकरणीय है। आप महिलाओं को शासन प्रशासन से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो निसंकोच कहें सभी सहयोग के लिए तत्पर हैं। वहीं एसआइ रंजीत राम, ने कहा महिलाओं के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए । आज देश की उन्नति में महिलाओं की अहम भूमिका है । हमें याद रखना चाहिए कि समाज में अभी महिला तथा पुरुष के बीच काफी भेदभाव है। ऐसे भेदभाव को मिटाने की ओर हमें मिलकर कदम उठाना चाहिए । उन्होंने कहा सखी मंडल की महिलाएं निश्चित रूप से बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं । इसी जज्बे के साथ काम करने वाली महिलाएं समाज का नाम रोशन करने में अपना अमिट छाप छोड़ने वाली है। उन्होंने कहा आप सभी आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगे हुए हैं इसी तरह बेहतर से बेहतर कार्य करते रहें । आपकी उन्नति तय है । मौके पर एसबीआई के फिल्ड ऑफिसर घनश्याम सिंह, पूनमदेवी, परवेज अंसारी, पप्पू सोरेन,हीरामुनी सोरेन, गीता देवी आदि उपस्थित थे।
Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के सौजन्य से जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Next Article महिला आज तरक्की के पथ पर बड़ रही है आगे:अनीता

