Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंचायत के वैसे विद्यार्थी जो पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उन्हें यहां पढ़ाई का नया अवसर मिलेगा:बीडीओ
    Breaking News झारखंड

    पंचायत के वैसे विद्यार्थी जो पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उन्हें यहां पढ़ाई का नया अवसर मिलेगा:बीडीओ

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर (जामताड़ा) — पुस्तकालय को विद्यार्थी के लिए पढ़ाई का मुख्य प्लेटफॉर्म बनाना होगा । पंचायत के वैसे विद्यार्थी जो पुस्तकों के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पाते हैं उन्हें यहां पढ़ाई का नया अवसर मिलेगा । समाज के लोगों को जरूरतमंद तथा इक्षा शक्ति से लबरेज विद्यार्थियों को यहां आने के लिए प्रेरित करना चाहिए । उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि बी डी ओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने नारायणपुर प्रखंड के नवा डीह पंचायत के गमहरिया टांड़ तथा मंझला डीह पंचायत में सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन के क्रम में लोगों से कहा । शुक्रवार को यहां के बेकार पड़े सरकारी भवन में उपायुक्त के पहल पर सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत का अवसर था । इस दौरान बी डी ओ ने कहा कि इन पुस्तकालयों का शुरुआत का सुखद परिणाम यहां तब दिखेगा जब समाज के लोग इसे बेहतर तरीके से संचालित करेंगे । अभी जितने पुस्तकों का संग्रह इस पुस्तकालय में है उसे समाज के लोगों ने ही उपलब्ध कराया है । अधिक से अधिक विद्यार्थी जब यहां रखे प्रतियोगी पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तो एक बेहतर विद्वत समाज का निर्माण यहां हो पाएगा । क्योंकि पुस्तकों में ही पुरानी नई जानकारियां मिलती है । जिस ज्ञान से हम वंचित हैं और पुस्तकों का अध्ययन का आरंभ करते हैं तो हमें उस अनभिज्ञता से दूर निकलने का मौका मिलता है । कार्यक्रम के दौरान बी डी ओ ने पुस्तकालय के पूरे परिसर का जायजा लिया । उन्होंने पुस्तकालय संचालन तथा निगरानी समिति के सदस्यों के साथ बैठक की । समिति के लोगों से कहा इसे संवार कर रखें । इसके विकास के प्रति हर समय सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़े । यह पुस्तकालय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है । जब यहां बच्चे विद्यार्थी पुस्तक अध्ययन के लिए पहुंचेंगे तो कम समय में ही अच्छा परिणाम दिखेगा । मौके बी ए ओ राजेंद्र सिंह, विनय कांत झा , मनोरथ मरांडी आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुराने सिंचाई कूप निर्माण कार्य को पूर्ण कर शीघ्र क्लोज करने का निर्देश
    Next Article दधीचि दिवस के दिन आनंदमार्गी12 घंटे का निर्जला उपवास रखकर पाप शक्ति के विरुद्ध विरोध प्रकट करते हैं

    Related Posts

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.