Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा से दुमका भाया नाला- प्लसथली रेल मार्ग को जल्द चालू करने की मांग विधायक ने रखी
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा से दुमका भाया नाला- प्लसथली रेल मार्ग को जल्द चालू करने की मांग विधायक ने रखी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मिहिजाम में जल्द खुलेगा मेगा डेरी प्लांट-इरफान अंसारी*

    *जामताड़ा नारायणपुर मिहिजाम एवं कर्माटांड में शीघ्र बनेगा कोल्ड स्टोरेज*

    *जामताड़ा से दुमका भाया नाला प्लसथली रेल मार्ग को जल्द चालू करने की मांग विधायक जी ने रखी*

    *कई ट्रेनों के ठहराव को लेकर मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखी अपनी बात*

    *जामताड़ा की जनता के साथ हो रहे अन्याय और अनदेखी.. जनता बर्दास्त नहीं करेगी*

    *मुख्यमंत्री जी ने दिया भरोसा.. दिल्ली जाकर रेल मंत्री से मिल कर रखेंगे बात*

    *झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के माध्यम से मिहिजाम में मेगा डेयरी प्लांट खोलने की मांग रखी और कहा कि मिहिजाम दूध उत्पादन का हब है।मिहिजाम मे प्लांट खुलने से हमारे किसानों समेत हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और लगभग 10000 लीटर दूध का उत्पादन होगा।*

    *आगे विधायक जी ने सदन में जामताड़ा नारायणपुर मिहिजाम और करमाटांड़ क्षेत्र में एक एक कोल्ड स्टोरेज की भी मांग रखी और कहा की यहां कृषि उत्पाद, फल-फूल, सब्जी एवं लघु वनोपज बड़े पैमाने पर होती है। लेकिन भंडारण व संग्रह की कोई व्यवस्था व जरिया नहीं होने के कारण कृषकों को न तो उचित मूल्य मिल पाता है और न ही वे इसकी बिक्री को बड़ी मंडी में ले जा पाते हैं। इसलिए किसानों को मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। सरकार ने भी मांगों को संज्ञान में लेते हुए इस दिशा में अभिलंब पहल करने की बात कही और आश्वासन दिया कि कोल्ड स्टोरेज मेगा डेहरी प्लांट जल्द जामताड़ा में खुलेगा।*

    *आगे विधायक जी ने सदन में जामताड़ा से दुमका भाया नाला पलसथली रेल मार्ग की मांग उठाते हुए कहा इतने लंबे समय बीत जाने के बाद भी अब तक रेल मार्ग का काम शुरू नहीं हुआ।इस रेल लाइन के बन जाने से क्षेत्र का विकास होगा और जनता को काफी लाभ मिलेगा। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो सकेगी। लोगों का आवागमन आसान हो जायेगा। परंतु केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण अब तक यह योजना लंबित है। साथ ही साथ मैंने कई रेल ट्रेनों का ठहराव जामताड़ा और मिहिजाम के लिए रखा था परंतु जामताड़ा की जनता के साथ अन्याय हुआ है और जानबूझकर अनदेखी की गई है। केंद्र सरकार अगर इस तरह का भेदभाव हमारे साथ करेगी तो यहां की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। मौके पर मुख्यमंत्री जी ने सदन में भरोसा दिलाया 6 तारीख को दिल्ली जा रहे हैं और रेल मंत्री से मिलकर इन मांगों पर विशेष दबाव देंगे।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं हज कमेटी के चेयरमैन विधायक इरफान अंसारी ने अजमेर शरीफ के लिए चादर विदा किया
    Next Article पोलार्ड ने एक ही ओवर में जड़ दिए छह छक्के, युवराज सिंह के रेकॉर्ड की बराबरी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.