Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुस्तकालय उद्घाटन के दौरान कृषि मंत्री ने जामताड़ा उपायुक्त की की प्रशंसा
    Breaking News झारखंड

    पुस्तकालय उद्घाटन के दौरान कृषि मंत्री ने जामताड़ा उपायुक्त की की प्रशंसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुस्तकालय उद्घाटन के दौरान कृषि मंत्री ने जामताड़ा उपायुक्त की कि प्रशंसा

    निजाम खान

    जामताड़ा| दिनांक 28 फरवरी के देर संध्या बेला को कुण्डहित प्रखंड के अमलादही पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ मंत्री, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग बादल पत्रलेख द्वारा संपन्न हुआ।पुस्तकालय शुभारंभ के उपरांत मंत्री ने उपस्थित छात्रों, युवाओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उपायुक्त जामताड़ा का यह पहल वास्तव में सराहनीय है क्योंकि भवनों, सड़कों आदि का विकास तो होते रहता है और इन पर सभी की नजर भी रहती है, लेकिन उपायुक्त जिला में शिक्षा के विकास पर अपना ध्यान आकृष्ट किया और उनके पहल का नतीजा है कि आज आपके गांव में भी सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ है। आप लोग खुश किस्मत हैं की जिले में ऐसे पदाधिकारी हैं उनका ध्यान आप लोगों के ऊपर पड़ा। वहीं उन्होंने छात्रों से कहा कि इनके संसर्ग में रहकर इनके जैसा बनने का सोच पैदा करो सपना देखो और मेहनत करो। उन्होंने कहा की एक कहावत है बेटा काबिल बनो कामयाबी झक मारकर पीछे आएगी|आप यहां से जब पढ़ाई करेंगे तो अपने आप को अनुशासन में रखेंगे|अनुशासन का मतलब यह कि खाना नहाना आदि दैनिक कर्म क्या आप छोड़ सकते हैं? नहीं ना। इसी तरह से यह नियम बनाएं कि प्रतिदिन लाइब्रेरी जाना है।उन्होंने कहा कि हम सब किसान के बच्चे हैं। किसान या नहीं जानता कि पानी पड़ेगा कि नहीं पड़ेगा लेकिन फिर भी हल लेकर खेत में जाते हैं विश्वास पर मिट्टी में अपना जमा पूंजी डाल कर आते हैं और फिर अनाज होता है। विश्वास है तभी तो ऐसा करते हैं।
    इसी प्रकार आप लोग अपने ऊपर विश्वास पैदा करो |विश्वास करो खुद पर कहीं कोटा मुंबई दिल्ली जाने की आवश्यकता नहीं है| इसी लाइब्रेरी से पढ़ कर आप लोगों में से डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, आईएएस आईपीएस बन के निकलोगे|उन्होंने कहा की हम इतनी जगह जाते हैं लेकिन सभी गांव में लोग सिर्फ सामान्य समस्या बताते हैं जैसे मेरा घर नहीं है सड़क की पानी की समस्या है वगैरह समस्या बताते हैं। लेकिन कभी यह नहीं कहते कि मेरे गांव में भी एक पुस्तकालय बना दिया जाए शिक्षा का विकास हो। उन्होंने एक वाक्या सुनाया कि कैसे उन्होंने अपने गांव में पुरानी भवन में कुछ पुस्तकें व्यवस्था कर पुस्तकालय का रूप दिया |धीरे-धीरे उस पुस्तकालय को विकसित किया। आज उस पुस्तकालय के प्रभाव से 20 से ज्यादा लड़के अधिकारी, क्लर्क बैंकिंग आदि सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।मंत्री ने सभी से कहा कि इस पुस्तकालय को आप लोग बढ़िया से चलाएं। ऐसा ना हो कि 1 साल बाद पुस्तकालय में ताला लग जाए और फिर कोई और पदाधिकारी यह दुस्साहस ना करेगा कि फिर से इसे शुरू किया जा सके।इस मौके पर जामताड़ा उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय जामताड़ा में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां के युवाओं को उनके गांव में उनके घरों में पुस्तकालय के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधिष्ठापन किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीबी एक दंश के समान होती है क्योंकि गरीबी के कारण अक्सर लोग अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख पाते बीच में अपनी पढाई छोड़ देते हैं। ऐसे में यह पुस्तकालय उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि आप लोग अपना समय पुस्तकालय में दे |यहां एक से एक बढ़कर पुस्तकें आपके लिए रखी हुई है और मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि अगर आप पुस्तकों से मित्रता करते हैं तो आपको कहीं बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप यहीं से पढ़कर डॉक्टर, इंजीनियर ,टीचर आदि अच्छे पदों पर आपका चयन होगा।
    उन्होंने कहा कि अक्सर लोग धार्मिक आयोजन में लाखों खर्च करते हैं लेकिन उसका कुछ अंश अगर आप लाइब्रेरी को देंगे तो यहां पर और बढ़िया पुस्तकें होंगी। पुस्तकालय भी एक मंदिर व मस्जिद की तरह है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय आपकी संपत्ति है इसे चलाना और निखारना गांव के समुदाय के हाथ में है या आप पर निर्भर करता है।इस मौके पर उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ,अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरिवर मिंज,नाला प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय नेतृत्व ने बन्ना गुप्ता पर जताया भरोसा, बन्ना गुप्ता बने बंगाल चुनाव के पुरुलिया जिला के ऑब्जर्वर
    Next Article कुंडहित के कई विद्यालयों में कोविड-19 की गाइडलाइंस की खुलेआम उड़ाई गई धज्जियां

    Related Posts

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.