Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा इन्टर महिला महाविद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मौजूद रहे कृषि मंत्री
    Breaking News झारखंड

    जामताड़ा इन्टर महिला महाविद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मौजूद रहे कृषि मंत्री

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा इन्टर महिला महाविद्यालय प्रांगण में एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मौजूद रहे कृषि मंत्री

    जामताड़ा| जामताड़ा महिला कॉलेज परिसर में कृषि प्रदर्शनी सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया द्वारा किया गया|बुके देकर कृषि मंत्री का किया गया स्वागत
    निर्धारित समय पर कार्यक्रम में पहुंचे
    मुख्य अतिथि कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार मंत्री बादल पत्रलेख और विशिष्ट अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को नई तकनीक की जानकारी देना तथा प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों द्वारा लाए गए उत्कृष्ट उत्पाद के आलोक में पुरस्कृत किया जाना है। राज्य सरकार आम जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 50000 तक के कृषि ऋण माफी योजना की शुरूआत जामताड़ा से की गई। जिसमें सबसे पहले किसान मोलिन बेसरा का ऑनलाइन निबंधनों ऋण माफी किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पर उन्होंने उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी जामताड़ा की सरहाना करते हुए कहा कि कृषि विभाग से समन्वय के साथ वे जामताड़ा जिला में कृषि विकास को लेकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। माननीय मंत्री ने सामुदायिक पुस्तकालय जामताड़ा माॅडल को लेकर भी सराहना की। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जामताड़ा काफी पिछड़ा रहा है साथ ही साइबर क्राइम के कारण भी जामताड़ा जिला काफी बदनाम है। उपायुक्त जामताड़ा के प्रयास से आज प्रत्येक पंचायतों में सामुदायिक पुस्तकालय का शुभारम्भ किया जाना एक बड़ी उपलब्धि है। आने वाले समय में इसका लाभ लोगों को मिलेगा।मंत्री ने स्टाॅलो में लगाए गए कृषि प्रदशों का मुआयना किया|
    आयोजित कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी में प्रदर्शनी हेतु जामताड़ा जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से किसानों द्वारा विभिन्न प्रकार की सब्जियां प्रदर्शनी में लाई गई। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य द्वारा भी स्टाॅलो के माध्यम से जानकारी दी गई। मंत्री एवं उपायुक्त द्वारा एक एक कर सभी स्टाॅलो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मंत्री ने बारीकी से एक एक स्टाॅल पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
    प्रदर्शनी में लगाये गये विभिन्न प्रदर्शों में चुने हुए उत्कृष्ट प्रदर्शो में निर्णायक मंडल के निर्णय के उपरांत प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में सम्मान स्वरूप उन्हे प्रमाण पत्र एवं कृषि उपकरण मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक इरफान अंसारी, उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति के द्वारा लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया।5 किसानों को ईपाॅश मशीन सहित अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त फ़ैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि किसान बंधु विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लें और अपनी आय में वृद्धि करें साथ ही उपायुक्त ने किसानों आगुंतकों को जिला में कृषि विभाग द्वारा किए गए कार्यों को बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इस कार्यक्रम में सभी आवश्यक बिंदुओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अपने प्रखंड, जिला से समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का लाभ लें।इस मौके पर उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा , उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा , जिप अध्यक्षा दीपिका बेसेरा, उपाध्यक्ष सायरा बानो, अपर समाहर्ता सुरेन्द्र कुमार, डीआरडीए डायरेक्टर राम वृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी संजय पाण्डेय, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, मत्स्य पदाधिकारी दीपांकर शीट सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जामताड़ा जिला के सुदूरवर्ती क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा जिला अध्यक्ष ने पुराना नगर भवन को जिला प्रशासन से खोलने की की मांग
    Next Article 60 वर्षीय बुजुर्ग किसानों के लिए बने प्रेरक

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.