Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारमोही गांव का काम खत्म होते ही फूदगाही गांव में बिजली कनेक्शन किया जाएगा
    Breaking News झारखंड

    कारमोही गांव का काम खत्म होते ही फूदगाही गांव में बिजली कनेक्शन किया जाएगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाइटेक युग में भी आदिवासी समाज के लोग ढिबरी की रौशनी में रात गुजारने को विवश

    नारायणपुर/जामताड़ा: राज्य गठन 20 वर्षो बाद भी नारायणपुर प्रखंड का दीघारी पंचायत का फुदगाही गांव विकास के लिए तरस रहा है । आदिवासियों की करीब चालीस घरों की आबादी वाली बस्ती में अबतक बिजली नहीं पहुंची है । लोग ढिबरी की रौशनी से रात गुजारने को विवश हैं । पहाड़ी एवं खाई के बीच बसा यह बस्ती विकास के मामले में अन्य गांवो से काफी पीछे है । यहां के ग्रामीण बिजली के बिना अपनी जिंदगी आधी अधूरी समझने लगे हैं । आस पास के गांव में बिजली का उपभोग देख कर इन्हें बिजली जलाने की खूब इच्छा होती है परंतु इनका इच्छा पूरा हो कैसे?जिनके कंधे पर इनके सभी समस्याओं का हल का निराकरण है वे ही 20 वर्ष से कुम्भकर्णी नींद में है । राज्य सरकार चाहे तो इस गांव को चंद दिन में बिजली मिल सकती है परंतु चाहे तब न । सरकार की बिजली विभाग की गहरी नींद के कारण ग्रामीण बिजली की बाट जोह रहे हैं । ग्रामीण सनातन हांसदा, अनिल टुडु , उपासी सोरेन सुरजमुनी मुर्मू, बहा मुनी मुर्मू, मानसिंग मुर्मू, मदन मरांडी, शिकार टुडू, फूलन देवी मरांडी, बहामुनि मरांडी, सनातन हांसदा बोसम मुर्मू अनीता मुर्मू, दुखु सोरेन, लखे सोरेन, कमलेश हांसदा, सुरेश सोरेन अजान हांसदा ने बताया कि हमारे गांव में आवाजाही के लिए सड़क भी नहीं बना है । हमलोग पगडंडी के सहारे आवाजाही करने को विवश हैं । बताया कि दुनिया कहाँ से कहाँ पहुँच गयी और हम बिजली और सड़क जैसी महत्वपूर्ण समस्या से जूझ रहे हैं । जंगल क्षेत्र व पहाड़ी के तराई में बसने की सजा हमें और कितने वर्षो तक मिलेगी । ग्रामीणों ने बताया कि सात आठ वर्ष पूर्व हमारे गांव में एक कंपनी के द्वारा कुछेक बिजली के खंभे गिराए गए हैं । वहीं कुछेक पोल गाड़े गए हैं । पोल गाड़ने के बाद कंपनी इस काम को बिलकुल भूल गयी है| फुदगाही में तार आदि भी लगाकर बिजली पहुंचाना है । ग्रामीणों ने बताया विधायक हो या सांसद सभी ने हमें सिर्फ कोरा आश्वासन देने का ही काम किया है । किसी ने बिजली पहुंचाने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाया । हमारी जिंदगी ढिबरी युग में ही बीते यही यहां के जनप्रतिनिधि चाहते हैं ? ग्रामीणों ने उपायुक्त से गांव की समस्या का निराकरण की मांग की है ।
    क्या कहते हैं मुखिया — मुखिया कल्पना हेम्ब्रम ने कहा मैंने गांव की समस्या को प्रशासनिक अधिकारी तक लिखित रूप में कई बार पहुँचाया है| अबतक न बिजली विभाग ने कोई दिलचश्पी दिखाई है ।मुखिया उपायुक्त से गांव की समस्या दूर करने की मांग की है|

    क्या कहते हैं बिजली विभाग के अधिकारी

    नारायणपुर प्रखंड के दीघारी पंचायत के फूदगाही गांव में पेस पावर एजेंसी काम करेगी| पूर्व में पेस पावर कंपनी द्वारा कार्य किया जा रहा था| 11,000 पॉल खंभा गाढ़ा भी गया है|पर कांट्रेक्टर का डिस्ट्रीब्यूट होने जाने की वजह से कुछ दिन काम रुक गया है| अभी कारमोही गांव में काम चल रहा है| कारमोही गांव का काम खत्म होते ही फूदगाही गांव का बिजली कनेक्शन किया जाएगा|

    इंद्रजीत हेम्ब्रम,कार्यपालक अभियंता ,बिजली विभाग,जामताड़ा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
    Next Article ए डी एल सोसाइटी के अध्यक्ष वाई ईश्वर एवं उपाध्यक्ष से एन वीआर मूर्ति ने संयुक्त रूप से वार्ता

    Related Posts

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    June 28, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    June 28, 2026

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्व. के.के. सिंह की जयंती पर विशाल रक्तदान महाशिविर, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, इंद्रा बस्ती में बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक खुराक

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.