Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामुदायिक पुस्तकालय को हाईटेक बनाएंगे,अभी तो पुस्तकालय खोलने की शुरुआत है:इरफान अंसारी
    Breaking News झारखंड

    सामुदायिक पुस्तकालय को हाईटेक बनाएंगे,अभी तो पुस्तकालय खोलने की शुरुआत है:इरफान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा/नारायणपुर: सामुदायिक पुस्तकालय को हाईटेक बनाएंगे। अभी तो पुस्तकालय खोलने की शुरुआत है। आने वाले समय में इन पुस्तकालयों में सभी प्रकार की सुविधाएं मौजूद रहेगी । सार्वजनिक पुस्तकालय को शिक्षा ग्रहण का केंद्र बनाएं । क्षेत्र के विद्यार्थी यहां से पुस्तक अध्ययन कर ज्ञान अर्जित करें । पुस्तकालय कमेटी का चेयर मेन होने के नाते जिले से साईबर कलंक मिटाने के लिए पुस्तकालय की शुरुआत करवाया। समाज के लोग विद्यार्थियों को इस पुस्तकालय से जोड़ने का कार्य करें । उक्त बातें विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी नारायणपुर प्रखंड के गोखुला तथा बैद्यनाथ पुर ग्राम में बतौर मुख्य अतिथि सार्वजनिक पुस्तकालय के उद्घाटन के क्रम में लोगों से कहा । शनिवार को इन पंचायतों में बेकार पड़े सरकारी भवन में उपायुक्त के पहल पर सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरुआत का अवसर था । इस कार्यक्रम में बी डी ओ महेश्वरी प्रसाद यादव, कोंग्रेस प्रदेश महासचिव रण विजय सिंह भी शामिल थे । इस दौरान विधायक ने कहा कि इन पुस्तकालयों का शुरुआत का सुखद परिणाम यहां तब दिखेगा जब समाज के लोग इसे बेहतर तरीके से संचालित करेंगे । अभी जितने पुस्तकों का संग्रह इस पुस्तकालय में है उसे समाज के लोगों ने ही उपलब्ध कराया है । अधिक से अधिक विद्यार्थी जब यहां रखे प्रतियोगी पुस्तकों का अध्ययन करेंगे तो एक बेहतर विद्वत समाज का निर्माण यहां हो पाएगा । क्योंकि पुस्तकों में ही पुरानी नई जानकारियां मिलती है । जिस ज्ञान से हम वंचित हैं और पुस्तकों का अध्ययन का आरंभ करते हैं तो हमें उस अनभिज्ञता से दूर निकलने का मौका मिलता है । कार्यक्रम के दौरान विधायक ने पुस्तकालय के पूरे परिसर का जायजा लिया । विधायक ने पुस्तकालय संचालन तथा निगरानी समिति के सदस्यों को आवश्यक सुझाव दिया । समिति के लोगों से कहा इसे संवार कर रखें । इसके विकास के प्रति हर समय सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़े । यह पुस्तकालय समाज के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है । जब यहां बच्चे विद्यार्थी पुस्तक अध्ययन के लिए पहुंचेंगे । कार्यक्रम को रणविजय सिंह तथा बी डी ओ ने भी संबोधित किया। मौके पर मुखिया सुबोदी सोरेन ,तापस लायक ,राजेंद्र प्रसाद सिंह ,सलीम अंसारी आदि उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रामीणों ने कहा-खराब नल के बारे में बीडीओ को जानकारी दी गई है बावजूद नल की नही हुई मरम्मत,हेमंत सरकार से सार्वजनिक समस्याएं दूर होने की आस में फिरा पानी
    Next Article 69 परीक्षार्थी ने हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा में हुये शामिल

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.