Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी की दादागिरी किसी भी हाल में चलने नहीं दी जाएगी:पूर्व सांसद
    Breaking News झारखंड

    मोदी की दादागिरी किसी भी हाल में चलने नहीं दी जाएगी:पूर्व सांसद

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी की दादागिरी किसी भी हाल में चलने नहीं दी जाएगी:पूर्व सांसद

    पेट्रोल-डीजल एवं गैस की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि के आलोक में केंद्र सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने गोड्डा के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता फुरकान अंसारी गोड्डा पहुँचे। मौके पर पूर्व सांसद के साथ झारखंड प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु भी उपस्थित रहे। मौके पर कार्यकर्ताओं ने दोनों ही नेताओं का जमकर स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता धरने पर बैठे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास को निकाला।मौके पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा देश मोदी की जागीर नहीं कि वह जो चाहे अपनी मनमानी करें। मोदी सरकार ने प्रदेश के लोगों को त्राहिमाम कर दिया है और सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। महंगाई की मार से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। पेट्रोल डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी से आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के सभी वर्ग केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। मोदी सरकार को यहां की आम जनता से कोई लेना-देना नहीं। आगे पूर्व सांसद ने मोदी को कपूत की संज्ञान देते हुए कहा की अगर यह सपूत होते तो देश की संपत्ति को बढ़ाते परंतु यह धीरे-धीरे देश की सभी परिसंपत्तियों को अदानी और अंबानी के हाथों में बेच डाला है। सभी वर्गों का गुस्सा उबाल पर है और आने वाले दिनों में यह मोदी सरकार के लिए घातक होगा। आज की स्थिति देश की बनी हुई है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। देश के किसान कृषि कानून के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।यह सरकार किसानों का दुश्मन है किसानों के हित के लिए आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रही। जब किसान ही कृषि कानून के पक्ष में नहीं है तो मोदी सरकार यह काला कानून क्यों लाना चाहती है यह समझ से परे है।कहा कि आम जनता को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। हम लोग शांत बैठेंगे तो इनका मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जाएगा। इसलिए मैं आप सभी से आह्वान करता हूं कि आप लोग आगे आएं और इसमें मोदी सरकार के खिलाफ विरोध को सड़क से लेकर सदन तक प्रकट करें। हम सब लोग जब तक महंगाई को कम और कृषि कानून को वापस नहीं करा लेते तब तक हम लोग चुपचाप नहीं बैठेंगे आज यह शपथ लेने की जरूरत है। मोदी की दादागिरी किसी भी हाल में चलने नहीं दी जाएगी। आज देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही। मोदी का विनाश काल अब नजदीक है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद हमारे दिलों में बसते है – काले
    Next Article जिला कांग्रेस ने जिले के 40 चौक, चौराहे एवं बाजार पर महंगाई के विरूद्ध जोरदार प्रदर्शन किया

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.