Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन करने हेतु निर्देश दिया गया
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन करने हेतु निर्देश दिया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पशुधन योजना में लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन करने हेतु निर्देश दिया गया

    जामताड़ा| गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज के अध्यक्षता में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत किया गया।उपायुक्त द्वारा संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की प्रगति की जानकारी ली साथ संबंधित पदाधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।उपायुक्त द्वारा बताया कि स्वरोजगार के सृजन,पशु उत्पादकता में वृद्धि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार ने 29 दिसंबर, 2020 को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का शुभारंभ किया है। यह योजना ग्रामीण विकास, कल्याण विभाग तथा कृषि एवं पशुपालन विभाग के कन्वर्जेन्स से झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें सरकार किसानों को पचास से लेकर नब्बे प्रतिशत तक अनुदान दे रही है।उपायुक्त ने उक्त योजना से संबंधित राज्य से प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारी को दिया साथ ही व अब तक के प्रदर्शन पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन में सुधार लाने का निर्देश दिया।
    उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत राज्य सरकार पशु पालकों को निम्न योजनाओं से लाभांवित कर रही है। पशुपालन क्षेत्र में बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर कुकुट योजना, बॉयलर कुकुट पालन योजना, बत्तख चूजा वितरण योजना शामिल है। वहीं, गव्य विकास क्षेत्र में दो दुधारू गाय का वितरण, कामधेनु डेयरी फार्मिंग अंतर्गत मिनी डेयरी के तहत 5 से 10 गाय वितरण की योजना, हस्त एवं विद्युत चलित चैफ कटर का वितरण, प्रगतिशील डेयरी कृषकों को सहायता, तकनीकी इनपुट सामग्रियों का वितरण आदि शामिल है।
    मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती दीपिका बेसरा,विधायक प्रतिनिधि परेश यादव,विधायक प्रतिनिधि जामताड़ा,एलडीएम एस एल बैठा, जिला पशुपालन पदाधिकारी श डॉ मनोज कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार पांडेय, डीपीएम जेएसएलपीएस,जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, परीक्षा मान उप समाहर्ता ईश्वर दयाल महतो, विजय कुमार महतो कार्यालय कर्मी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुल निर्माण संघर्ष समिति द्वारा धरना कार्यक्रम रद्द कर दिया गया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.